न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 100 की रफ़्तार में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने ली युवक की जान, 30 फीट हवा में उछलकर पहुंचा मकान की छत पर

प्रदेश की राजधानी जयपुर में सुबह करीब 8 बजे अजमेर रोड स्थित एलिवेटेड रोड पर 100 की रफ़्तार में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों की लापरवाही ने युवक की जान ले ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 4:14:00

जयपुर : 100 की रफ़्तार में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने ली युवक की जान, 30 फीट हवा में उछलकर पहुंचा मकान की छत पर

आज सुबह-सुबह फिर तेज रफ़्तार ने एक जान ले ली। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सुबह करीब 8 बजे अजमेर रोड स्थित एलिवेटेड रोड पर 100 की रफ़्तार में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। युवक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के लिए आया था और पैदल सेंटर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट हवा में उछलकर पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा। उसके एक पैर के चिथड़े उड़ गए और पैर कटकर अलग हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ, बेकाबू कार एलिवेटेड रोड पर ही लगे एक खंबे से जा टकराई।

कार की टक्कर से रोड पर लगा बिजली का पोल टूटकर उखड़ गया और नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा। गनीमत रही कि वहां कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। वरना उसकी भी जान जा सकती थी। जबकि एयर बैग खुलने से कार में सवार दोनों लड़कियां बच गई। कार जाम होने से वे बाहर आईं। इसके बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी।

news,latest news,news in hindi,accident news,rajasthan,jaipur,girls running audi,young man death

हादसे में मारे गए युवक का नाम व पता मालूम नहीं हो सका है। इतनी जानकारी सामने आई है कि वह अपने साथी के साथ शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था। वह मिशन कम्पाउंड की तरफ से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलीवेटेड रोड से गुजर रहा था।

तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवक को पीछे से टक्कर मारी। इससे युवक हवा में करीब 30 फीट उछला और पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा। उसका पैर कटकर अलग हो गया। सिर भी फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 से अधिक थी।

हादसे में मारे गए युवक का नाम मादाराम था। वह कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने पाली से जयपुर आया था। परीक्षा शुक्रवार सुबह 9 बजे से थी। युवक मिशन कम्पाउंड की तरफ से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड रोड से गुजर रहा था। लेकिन, परीक्षा से करीब एक घंटे पहले तेज रफ्तार कार ने उसकी जान ले ली।

सोनी हॉस्पिटल के मालिकों के नाम पर रजिस्टर है कार

एयर बैग खुलने से कार में बैठी दोनों लड़कियों की जान बच गई। कार जाम होने के बाद वे बाहर आईं और घरवालों को फोन किया। जो लड़की कार चला रही थी, उसका नाम नेहा सोनी है, उम्र 35 साल है। साथ बैठी उसकी फ्रेंड का नाम प्रज्ञा है। कार सोनी हॉस्पिटल के मालिकों के नाम पर रजिस्टर है। गाड़ी का नंबर RJ14 UN 5566 है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत