मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडें पर सीमन (वीर्य) भरे गुब्बारे फेंकने के बाद फिर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। अमर कॉलोनी में कुछ असामाजिक तत्वों ने होली की आड़ में एक लड़की पर गुब्बारे में सीमेन (वीर्य) भरकर फेंक दिया। इस मामले की पुलिस में अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है, लेकिन पीड़ित लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है जिसके बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है और पुलिस जल्द ही पीड़िता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस अमर कॉलोनी स्थित कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे मे लेकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
#Delhi: Two students of Lady Sri Ram College were targeted with semen filled balloon at Amar Colony. A written apology has been given to the students by the family of the girl who threw the balloons on them.
— ANI (@ANI) February 28, 2018














