न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP : चोरी के इल्जाम में लड़की की पुलिस से पूछताछ, क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी

जालौन जिले के उरई गांव में जहां एक लड़की से की गई पुलिस की पूछताछ के चलते युवती ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 1:51:45

UP : चोरी के इल्जाम में लड़की की पुलिस से पूछताछ, क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी

देखा गया है कि कई बार पूछताछ और कानूनी मसलों के दौरान पुलिस की कारवाई पर सवाल उठाए जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जालौन जिले के उरई गांव में जहां एक लड़की से की गई पुलिस की पूछताछ के चलते युवती ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवती को चोरी के आरोप में कोतवाली ले गई और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। देर रात युवती को यह कहकर छोड़ा कि शनिवार को फिर कोतवाली आएगी।

इससे क्षुब्ध युवती ने शनिवार सुबह ही घर पर फांसी लगा ली। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर सीओ संतोष कुमार ने तहरीर लेकर परिजनों को शांत कराया। सीओ के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

news,latest news,suicide,police harassment,uttar pradesh news

रामनगर निवासी कल्लू पल्लेदार की 21 वर्षीय बेटी नीशू शुक्रवार दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ बलदाऊ चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गई थी। पुलिस का कहना है कि तभी कुछ दुकानदारों ने कोतवाली आकर पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व दुकान से पर्स चोरी हुआ था, जिसमें इन्हीं लड़कियों का हाथ है।

इस पर पुलिस की जीप मोबाइल की दुकान पर पहुंची और नीशू समेत उसकी सहेलियों को लेकर उरई कोतवाली आ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस करीब दो बजे नीशू को लेकर कोतवाली आई और बंद कमरे में पुलिस वाले बेटी व उसकी सहेलियों के साथ अभद्रता व मारपीट करते रहे।

कमरे में सिर्फ एक महिला सिपाही थी बाकी पुरुष पुलिस कर्मी ही थे। तीन बजे के आसपास सूचना पाकर परिजनों की भीड़ भी कोतवाली पहुंच गई थी। इसके बाद रात दस बजे यह कहकर नीशू व उसकी सहेलियों को छोड़ा गया कि शनिवार को पूछताछ के लिए दोबारा कोतवाली आना पड़ेगा।

news,latest news,suicide,police harassment,uttar pradesh news

मां लौंगन देवी का कहना है कि शनिवार सुबह अपनी छोटी बहनों के साथ कमरे में सो रही नीशू ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया किसी तरह उसे फंदे से उतारा गया और अस्पताल लेकर भागे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही बसपा नेता भी कल्लू के घर पहुंच गए और कुछ ही देर में परिजनों की भीड़ मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और हंगामा करने लगी। इसके बाद सीओ संतोष कुमार ने परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शांत हुए।

सीओ का कहना है कि मामला चोरी के शक का है, फिर भी यदि कोई पुलिस कर्मी दोषी होगा तो जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि परिजनों ने तहरीर में चोरी के शक पर नीशू को लाए जाने की बात ही नहीं लिखी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री