न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मनाक! गाजियाबाद में तबलीगी जमात के मरीज अस्पताल में बिना पैंट घूम रहे, स्टाफ नर्स को कर रहे गंदे-गंदे इशारे

आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कोरोना वायरस के संभावित मरीज जो तबलीगी जमात से ताल्लुक रखते हैं वो वार्ड में बिना कपड़ों के घूम रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 7:50:34

शर्मनाक! गाजियाबाद में तबलीगी जमात के मरीज अस्पताल में बिना पैंट घूम रहे,  स्टाफ नर्स को कर रहे गंदे-गंदे इशारे

आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कोरोना वायरस के संभावित मरीज जो तबलीगी जमात से ताल्लुक रखते हैं वो वार्ड में बिना कपड़ों के घूम रहे है। गाजियाबाद में जिला सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने घंटाघर कोतवाली में इस बारे में सूचना दी है। एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रोके गए तथाकथित लोगों द्वारा अश्लील हरकतें करने, सहयोग ना करने आदि के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु थानाध्यक्ष को शिकायत दी गई थी। उसी क्रम में थाना कोतवाली गाजियाबाद में अपराध संख्या 288/20 आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 269, 270 और 271 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े जो कोरोना संदिग्ध भर्ती किए गए हैं, उनका व्यवहार बहुत ही गलत है ये लोग नर्सों के सामने ही कपड़ें बदलने लगते हैं। इतना ही नहीं वह स्टाफ नर्स के सामने अश्लील गाने सुनते हैं और गंदे-गंदे इशारे करते रहते हैं। डॉक्टरों और नर्सों से वो लोग बीड़ी और सिगरेट की मांग भी कर रहे हैं और छोटी-छोटी बात पर हंगामा खड़ा कर रहे हैं इस स्थिति के चलते अस्पताल का स्टॉफ खासा परेशान है।

हालाकि, शिकायत के बाद तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

दरअसल, दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में रहे लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उनमें से कुछ को आइसोलेशन में रखा गया जबकि कुछ को क्वारनटीन किया गया। गाजियाबाद के एक अस्पताल में भी जमात में शामिल कुछ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन उनकी हरकतें सामान्य नहीं बताई जा रही हैं। शिकायत के आधार पर उन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले भी दिल्ली में ऐसा ही मामला सामने आया है, जमात की इमारत से बाहर निकाले गए लोगों को एक क्‍वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उन्‍होंने डॉक्‍टर्स और अन्‍य कर्मचारियों के साथ दुर्व्‍यवहार किया और यहां तक कि उनके ऊपर थूका भी।

दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में रहे लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने शुरू हुए तो पूरे देश में हड़कंप मच गया। यह खबर फैलते ही सभी राज्य सतर्क हो गए, क्योंकि हर प्रदेश से कई लोग जमात के उस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

तबलीगी गतिविधियों में शामिल पाए गए 960 विदेशी नागरिकों को गृह मंत्रालय ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही इन सभी विदेशी नागरिकों के वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात के मामले में दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को विदेशी अधिनियम, 1946 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 960 विदेशियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर