न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश में मतदान शुरू, क्‍या शेख हसीना चौथी बार बन पाएंगी प्रधानमंत्री!

बांग्लादेश आम चुनाव के लिए रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Dec 2018 10:06:17

कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश में मतदान शुरू, क्‍या शेख हसीना चौथी बार बन पाएंगी प्रधानमंत्री!

बांग्लादेश आम चुनाव के लिए रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया है। जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है और 'अफवाहों को फैलने से रोकने' के लिए इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। देशभर में करीब 60 हजार सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रमुख विपक्षी नेता बेगम खालिदा जिया (73) के जेल में होने की वजह से माना जा रहा है कि शेख हसीना (71) रिकॉर्ड चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बन सकती हैं। भारत के लिहाज से आवामी लीग की मुखिया शेख हसीना का प्रधानमंत्री बनना ज्यादा मुफीद माना जा रहा है, क्योंकि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है। वह लगातार तीन बार से प्रधानमंत्री हैं। देश में 10.41 करोड़ योग्य मतदाता हैं, जो तय करेंगे कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

सुरक्षा एजेंसियों से धार्मिक रूप से अल्पसंख्यकों पर अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 से 26 दिसंबर के बीच कुछ बदमाशों ने कम से कम तीन हिंदू घरों में आग लगा दी थी, जिसके बाद इस संबंध में खास निर्देश दिए गए हैं। बांग्लादेश के दूरसंचार नियामक ने देश के मोबाइल ऑपरेटरों से रविवार मध्यरात्रि तक 3जी और4जी सेवाएं बंद रखने का आदेश दिया है, ताकि चुनावों में अशांति फैला सकने वाली 'अफवाहों को फैलने से रोका' जा सके।

हालांकि, इस बार भी मुकाबला बांग्लादेश की दो बेगमों (हसीना और जिया) के बीच होगा। कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक है। उसके उम्मीदवार निदर्लीय चुनाव लड़ रहे है। चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है। हिंदुओं समेत दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। हाल में तीन हिंदू परिवारों के घरों को कट्टरपंथियों ने आग के हवाले कर दिया था।

जेल में हैं बेगम खालिदा जिया

मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। उन्हें इसी साल 10 साल हुई है। जिया के चुनाव लड़ने पर रोक है। उनके बेटे तारिक रहमान भी लंदन में निर्वासन झेल रहे हैं। जिया की पार्टी ने पिछले आम चुनाव का बहिष्कार किया था।

बांग्लादेश के 1971 में पाकिस्तान से अलग होने के बाद यह 11वां आम चुनाव है। चुनाव आयोग के अनुसार, 300 में से 299 संसदीय सीटों पर 1848 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 40183 केन्द्रों पर होगा। हाल ही में सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगीं हसीना ने शनिवार को आशंका जताई कि विपक्ष (बीएनपी) 'शर्मनाक हार' से बचने के लिए 'राजनीतिक तिकड़म' के तहत मतदान का बहिष्कार कर सकता है। गौरतलब है कि मुख्य विपक्षी दल बीएनपी जेल में बंद पार्टी प्रमुख खालिदा जिया (73) और उनके भगोड़े बेटे तारिक रहमान की अनुपस्थिति के कारण कमजोर हालत में चुनाव लड़ रहा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों में 10 साल की जेल की सजा पाने वाली जिया के चुनाव लड़ने पर पाबंदी है तो रहमान कानून से बचने के लिए लंदन में रह रहे हैं। रहमान को 2004 की एक रैली पर हथगोले से हुए हमले की साजिश रचने के मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है। इस रैली में अवामी लीग के 24 नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि उन्हें कमजोर करने के लिए उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। रैपिड ऐक्शन बटालियन ने सोशल मीडिया पर संसदीय चुनाव से संबंधित भड़काऊ वीडियो डालने और अफवाहें उड़ाने के लिए शुक्रवार रात आठ लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के वीडियो बनाने की सामग्री, लैपटॉप और मोबाइल फोन को जब्त कर लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत