न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गार्गी कॉलेज : प्रिंसिपल ने मांगी माफी, केजरीवाल बोले - बेटियों से बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं

दिल्ली के गार्गी कॉलेज (Gargi College) में लड़कियों से हुई छेड़खानी का यह मामला अब लोकसभा में उठा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 2:06:58

गार्गी कॉलेज : प्रिंसिपल ने मांगी माफी, केजरीवाल बोले - बेटियों से बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं

दिल्ली के गार्गी कॉलेज (Gargi College) में लड़कियों से हुई छेड़खानी का यह मामला अब लोकसभा में उठा है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में घुसने वाले स्टूडेंट नहीं थे। कांग्रेस सांसद ने गौरव गोगोई ने मामले का उठाते हुए सरकार से सवाल पूछा। इस पूरी घटना पर नाराजगी जताते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।

गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ के मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पहुंच गई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर ये पूछने जा रही है कि जब वहां पर इतनी पुलिस तैनात थी तो इस तरह की वारदात कॉलेज में कैसे हो गई। इसी के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग गार्गी कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेशन को भी नोटिस इशू कर रहा है कि 4 दिन हो गए और अभी तक कॉलेज ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जांच के लिए एडिशनल डीसीपी साउथ गीतांजलि खंडेलवाल प्रिंसिपल के संपर्क में है, पुलिस ने कॉलेज की प्रिंसिपल से शिकायत मांगी है।कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने फेस्ट के आयोजन के दौरान छात्रों के साथ हुई इस घटना में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इस संबंध में प्रशासन की तरफ से छात्राओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी गई है। गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल ने छात्राओं के नाम एक लेटर लिखी है। इसमें छेड़छाड़ की इस घटना पर कॉलेज प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है।

छेड़छाड़ के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आती दिख रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी की जांच करने जा रही है। इसके अलावा पुलिस कॉलेज के सभी एंट्री और एग्जिट को भी चेक करेगी। इसके अलावा वहां मौजूद सभी गार्ड्स से पूछताछ भी होगी।

शुक्रवार को गार्गी कॉलेज में एनुअल फेस्ट के दौरान कुछ दबंग घुस आए थे और उन दबंगों ने छात्राओं को घेरकर बदसलूकी की। कॉलेज प्रशासन पर भी मामले को रफा दफा करने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं।

वहीं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई इस अभद्रता का जमकर विरोध हो रहा है। गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई इस छेड़छाड़ पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस पूरी घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली में यह हो क्या रहा है। गार्गी कॉलेज में पागलपन और नीचता।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर