न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मोदकों की झांकी के साथ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में शुरु हुआ गणपति जन्मोत्सव

जयपुर में स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को मोदकों की झांकी के साथ गणेशजी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Sep 2018 3:30:41

जयपुर : मोदकों की झांकी के साथ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में शुरु हुआ गणपति जन्मोत्सव

गणेश जी को विघ्नहर्ता, गणनायक, लंबोदर, विनायक आदि नामो से जाना जाता है जो अपने भक्तो के हर कष्टों को दूर करने हेतु तत्पर रहते है। गणेश जी का विशालकाय शरीर उनके अलग अलग प्रतिको को बताता है की वह निराकार होते हुए भी सभी दुखो को दूर करने के लिए तत्पर है। गणेश जी को सभी गणों का स्वामी माना जाता है। 13 सितंबर को गजानन महाराज का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले जयपुर में स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को मोदकों की झांकी के साथ गणेशजी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। महोत्सव के तहत 7 सितंबर को पुष्य नक्षत्र में गणपति का अभिषेक होगा। इसके बाद ध्वजारोहण और ध्वज पूजन किया जाएगा। बता दें कि इसके दूसरे दिन से मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या शुरू होगी, जो 11 सितंबर तक चलेंगी। जबकि 12 सितंबर को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। इसका मुख्य आयोजन 13 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव के रूप में होगा। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गणेशजी का जन्मोत्सव 13 सितंबर को मनाया जाएगा।

महंत कैलाश शर्मा महोत्सव के आयोजनों के बारे में बताते हुए कहा कि बुधवार को सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ मोदकों की झांकी के दर्शन खुलेंगे।

झांकी में मुख्य मोदक 251 किलो के दो मोदक, 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के और 1100 मोदक 1.25 किलो के साथ अन्य छोटे मोदक होंगे। इस दिन गजानन महाराज को रत्न जडि़त मुकुट धारण करवाया जाएगा।

कैलाश शर्मा के मुताबिक 7 सितंबर को सुबह 8 बजे पुष्ण नक्षत्र में भगवान गणेशजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भक्तों को रक्षा सूत्र व हल्दी प्रसाद वितरित किया जाएगा। अभिषेके बाद भगवान के ध्वज पूजन होगा, नवीन झंडे धारण करवाए जाएंगे। वहीं 1008 मोदक अर्पित किए जाएंगे।

महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि 8 से 11 सितंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद 12 सितंबर को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। गणेशजी महाराज को सिंजारे की मेहंदी धारण करवाई जाएगी और भक्तों को मेहंदी वितरित की जाएगी। मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी पर 13 सितंबर को होगा। इस दिन मंगला आरती सुबह 4 बजे होगी, जबकि शयन आरती रात 11.45 बजे होगी।

बता दें कि पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन ही गणपति का जन्म हुआ था। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। नियमों के अनुसार गणपति के स्थापित प्रतिमा की पूजा पूरे नौ दिन की जाती है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर मुंबई के लाल बाग में गणपति की सबसे विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत