न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : शोरुम पहुंचने से पहले ही चुरा लेते थे नई कारों के पार्ट्स, पुलिस घेराबंदी में पकड़ी गई गैंग

मंगलवार को पुलिस ने कारवाई करते हुए घेराबंदी कर एक गैंग को पकड़ा हैं जो शोरुम पहुंचने से पहले ही कंटेनर से कारों के पार्ट्स चुरा लेते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 12:21:00

जयपुर : शोरुम पहुंचने से पहले ही चुरा लेते थे नई कारों के पार्ट्स, पुलिस घेराबंदी में पकड़ी गई गैंग

मंगलवार को पुलिस ने कारवाई करते हुए घेराबंदी कर एक गैंग को पकड़ा हैं जो शोरुम पहुंचने से पहले ही कंटेनर से कारों के पार्ट्स चुरा लेते थे। करणीविहार थाना पुलिस ने गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अंसार दिल्ली के गोविन्दपुरी स्थित तुगलक का बाग का रहने वाला है। दूसरा आरोपी मोहम्मद साबिर भरतपुर जिले में पहाड़ी स्थित पथराली और चौथा आरोपी चालक मोहम्मद आमीन हरियाणा के मेवात स्थित नूंह का रहने वाला है। गिरोह का सरगना मोहम्मद अंसार दिल्ली में कार वर्कशॉप चलाते है। तीनों आरोपी रिश्तेदार भी है। पुलिस ने आरोपियों से पार्ट्स खोलने के लिए काम आने वाले कई औजार और वारदात करने के लिए लेकर आई कार जब्त कर ली।

करणीविहार थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि गैंग के सरगना वर्कशॉप संचालक अंसार ने कंटेनर चालक आमीन को एक चक्कर के 10 हजार रुपए देने का लालच देकर मोटर पार्टस चोरी की वारदात के लिए तैयार किया था। अंसार ने आमीन को बताया कि तुमको कंपनी की कार की सप्लाई लाते वक्त शहर में प्रवेश करने से पहले किसी सूनसान जगह रुकना है। ड्राइवर आमीन गत 2 फरवरी को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित हुंडई मोटर्स इंडिया के प्लांट से कंटेनर में 6 कारें भरकर रवाना हुआ था। कंटेनर के 7 फरवरी की रात को जयपुर पहुंचते ही योजना के अनुसार दिल्ली से रिश्तेदार वर्कशॉप संचालक अंसार अपने सहयोगी साबिर के साथ दिल्ली से कार लेकर हाइवे पर पहुंच गए।

जहां सड़क किनारे खड़े कंटेनर का साइड से गेट खोलकर अंदर घुसे। उसमें टॉर्च जलाकर नई कार का इंजन खोलकर सायलेंसर से कैटेलिटिक कनवर्टर निकाल लिया। बदमाशों ने जैसे ही कंटेनर रोककर इंजन खोला तो करणी विहार थाने के एसआई रामेश्वर लाल को गश्त के दौरान सूचना मिल गई। तब वह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धरदबोचा। तब आरोपियों ने एक कार का सायलेंसर कन्वर्टर खोलकर अन्दर भरे धातु नुमा पदार्थ को निकाल रखा था। जिसका वजन करीब एक किलो था। पूछताछ में उन्होंने पार्ट्स चुराना बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती