न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस 2019 - गांधीजी की कौसानी यात्रा को दर्शाएगी उत्तराखण्ड की झांकी, गणतंत्र दिवस की परेड में की गई शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगाठ के सम्मान में उत्तराखण्ड की झांकी में गांधी जी की कौसानी यात्रा को दर्शाया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 4:46:03

गणतंत्र दिवस 2019 - गांधीजी की कौसानी यात्रा को दर्शाएगी उत्तराखण्ड की झांकी, गणतंत्र दिवस की परेड में की गई शामिल

26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस एक गौरवशाली दिन है जिसका उत्साह राजपथ की परेड में दिखाई देता हैं। सेना की सभी टुकड़ियाँ अपने कदमताल से इस परेड का मान बढ़ाती हैं और महामहिम को सलामी देती हैं। परेड में शामिल होने वाली झाकियों को रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की देखरेख में निर्माण किया जाता हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगाठ के सम्मान में उत्तराखण्ड की झांकी में गांधी जी की कौसानी यात्रा को दर्शाया गया हैं।

गणतंत्र दिवस परेड 2019 में इस बार उत्तराखण्ड की ये झांकी सभी को आकर्षित करेगी। इस बार गांधी जी की कौसानी यात्रा से जुड़े अनाशक्ति आश्रम की झांकी को उत्तराखंड की ओर से परेड के लिए चुना गया है। सूचना विभाग के उप निदेशक एवं राष्ट्रीय समारोह के नोडल अधिकारी के एस चैहान ने बताया कि राज्य गठन से अब तक 10 बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी शामिल हो चुकी है। इस बार भी नई दिल्ली में प्रतिवर्ष आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को जगह मिली है।

इस बार महात्मा गांधी की जयंती 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गणतंत्र दिवस की परेड की थीम महात्मा गांधी जी पर आधारित रखी गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से इस झांकी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे झांकी के लिए चुना गया है। बता दें कि इस बार के लिए अंतिम रूप से 14 राज्यों एवं 6 मंत्रालयों की झांकी को चयनित किया गया है।

republic day parade 2019,anasakti ashram,uttrakhand,gandhi ji

इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकारों व केन्द्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों, विभागों से झांकी के प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। इन प्रस्तावों का परीक्षण रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है। वहीं अंतिम रुप से चयनित झांकियों का निर्माण भी विशेषज्ञ समिति की देखरेख में ही किया जाता है।

झांकी में देवभूमि उत्तराखण्ड में कौसानी की झांकी चुनी गई, जिसको महात्मा गांधी जी ने ‘भारत का स्विटजरलैंड’ कहा था। यहां स्थित अनासक्ति आश्रम गांधी जी की यात्रा को ही जीवंत करता है। महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में इस आश्रम का भ्रमण किया था। इसी स्थान पर ‘अनासक्ति योग’ पुस्तक की समीक्षा लिखी थी। इस आश्रम का संचालन स्थानीय महिलाओं द्वारा किया जाता है।

आश्रम में प्रतिदिन सुबह व शाम प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। साथ ही आश्रम को पुस्तकालय व शोध केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। झांकी के अग्रभाग में अनासक्ति योग लिखते हुए महात्मा गांधी जी की बड़ी आकृति को दिखाया गया है। बीच में कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम को दिखाया गया है। आश्रम के दोनों ओर पर्यटक योग व अध्ययन करते हुए नागरिकों व पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत को महात्मा गांधी से वार्ता करते हुए दिखाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे