न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटोरोला इस तारीख को भारत में लॉन्‍च करेगा मोटो G6 स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

मोटोरोला की नई जी6 सीरीज 4 जून को भारतीय बाजार में लॉन्‍च की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 8:43:26

मोटोरोला इस तारीख को भारत में लॉन्‍च करेगा मोटो G6 स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

मोटोरोला के स्‍मार्टफोन का इंतजार सभी को रहता है। कंपनी ने अप्रैल में अपनी जी6 सीरीज से ब्राजील में पर्दा उठाया था। यहां पर कंपनी ने मोटो G6, मोटो G6 प्लस और मोटो G6 प्ले को बाजार में लॉन्‍च किया था। तभी से इस फोन के भारत में लॉन्‍च होने का इंतजार टेक यूजर्स को था। अब लेनोवो ने घोषणा कर दी है कि मोटोरोला की नई जी6 सीरीज 4 जून को भारतीय बाजार में लॉन्‍च की जाएगी। मोटोरोला के दूसरे स्‍मार्टफोन की तरह मोटो जी6 सीरीज भी एक्‍सक्‍लूसिव रूप से अमेजन इंडिया की वेबसाइट से ही बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगी। वही साथ में यह भी खबर है कि भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए मोटोरोला ने मंगलवार को रिलायंस डिजिटल के साथ साझेदारी की है और ब्रांड के सभी उत्पाद अब 'मोटो हब्स' के माध्यम से 150 से अधिक रिलायंस और माईजियो स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

ये हो सकती है कीमत

- कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत से जुड़ा कोई भी खुलासा नहीं किया है।
- पिछले साल ब्राजील के बाजार में लॉन्‍च किया गया है। इससे यह माना जा रहा है कि भारत में भी यह फोन उन्‍हीं कीमतों के आसपास लॉन्‍च होगा जिन कीमतों पर ब्राजील में लॉन्‍च हुआ था।
- ब्राजील की कीमतों की बात करें तो यहां पर मोटो G6 की कीमत 249 डॉलर है।
- भारतीय मुद्रा में ये कीमत लगभग 16,500 रुपए होगी।
- वहीं मोटो G6 प्ले की कीमत 199 डॉलर रखी गई है।
- यह कीमत भारत में करीब 13,000 रुपए होगी। सबसे महंगा फोन मोटो G6 प्लस है जिसकी कीमत 299 यूरो है।
- यानी भारतीय बाजार में इसकी कीमत 24,350 रुपए हो सकती है।

अमेजन पर आया खास पेज

- अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर खासतौर पर मोटो जी6 के लिए अलग पेज तैयार किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि यह स्‍मार्टफोन सीरीज़ अगले महीने ही भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है।
- इस पेज पर अमेजन ने मोटो जी6 के लिए नोटिफाई मी का विकल्‍प दिया है, जिससे इससे जुड़ी जानकारियां यूजर तक उपलब्‍ध कराई जाएंगी। फिलहाल कंपनी ने इससे जुड़ी अन्‍य जानकारियां उपलब्‍ध नहीं कराई हैं।

स्‍पेसिफिकेशंस

- मोटो जी6 की बात करें तो इसमें 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 2160 x 1080 पिक्सल्स का है।
- इसका स्‍क्रीन असपैक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकोम प्रोसेसर दिया गया है।
- यह फोन 3GB रैम और 32 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज और 4GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट में आएगा।
- स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है जिसमें कि 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
- वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मोटोरोला स्मार्टफोन्स अब रिलायंस डिजिटल, माईजियो स्टोर्स पर उपलब्ध

भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने मंगलवार को रिलायंस डिजिटल के साथ साझेदारी की है और ब्रांड के सभी उत्पाद अब 'मोटो हब्स' के माध्यम से 150 से अधिक रिलायंस और माईजियो स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

रिलायंस डिजिटल और माईजियो स्टोर्स के 'मोटो हब्स' ग्राहकों को मोटोरोला के सभी उत्पादों तक आसान पहुंच मुहैया कराएंगे, जिसमें ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं।

मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीवी मल्लिकार्जुन राव ने कहा, "इस साझेदारी के साथ हम ग्राहकों को मोटोरोला के प्रीमियम उत्पादों तक आसानी से पहुंच मुहैया कराना चाहते हैं।"

इस साझेदारी के तहत पहला 'मोटो हब' मुंबई के आर-सिटी मॉल में खोला गया।

रिलायंस डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल नेव्रेकर ने कहा, "मोटोरोला के पास अद्वितीय मोबाइल प्रौद्योगिकी की विरासत है, और यह साझेदारी एकदम सही संयोजन है। हम प्रीमियम ग्राहक अनुभव प्रदान करने के मोटोरोला के दृष्टिकोण को साझा करते हैं और इस संबंध को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत