न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में लॉन्च हुआ मोटो का नया फोन Z2 force, कीमत के लिए पढ़ें

अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला इंडिया (Motorola) ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन जेड2 फोर्स (Z2 force) को लॉन्च कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 3:47:01

भारत में लॉन्च हुआ मोटो का नया फोन Z2 force, कीमत के लिए पढ़ें

अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला इंडिया (Motorola) ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन जेड2 फोर्स (Z2 force) को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के पुराने मॉडल Moto Z Force का अपग्रेड वेरिएंट है। इससे पहले इस फोन को इंटरनेशनल मार्किट में पिछले साल जुलाई में पेश कर दिया गया था। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन मोटो जेड2 फोर्स को भारत में लिमिटेड एडिशन हैंडसेट के तौर पर उतारा है।

मोटो ज़ेड2 फोर्स की खासियत की अगर बात करें तो इसमें शैटरप्रूफ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हैं। इस हैंडसेट के साथ कंपनी मोटो टर्बोपावर पैक मोटो मॉड के साथ आया है। इसी के साथ ही मोटो के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया होगा, जिससे सिर्फ 15 मिनट्स में ही फोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा।

Moto Z2 Force की भारत में कीमत

मोटो जेड 2 फोर्स को भारतीय बाजार में 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. इस कीमत के साथ यह फोन बाजार में पहले से बाजार में आ रहे वनप्लस 5टी, शाओमी एमआई मिक्स 2 और नोकिया 8 को टक्कर दे सकता है। भी यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह मोटो हब स्टोर पर भी मिलेगा।

moto z force,motorola,z2 force,moto z2 force,gadget,gadget news

Moto Z2 Force के स्पेसिफिकेशन

मोटो जेड2 फोर्स फोन में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन शैटरशील्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। जेड2 फोर्स की बॉडी 7000 सीरीज़ के एल्यूमीनियम बिल्ड से बनी है। हैंडसेट पर वाटरप्रुफ नैनो कोटिंग की गई है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर आधारित होगा।

फोन के रियर में ड्यूल कैमरा (12+12 मेगापिक्सल का) सेटअप है। ये सोनी के IMX386 इमेज सेंसर से लैस हैं। दोनों में से एक सेंसर आरजीबी इमेज कैप्चर करता है व दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। दोनों कैमरे एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस हैं। साथ ही फोन के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चरस, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस व एलईडी फ्लैस से युक्त है।

स्मार्टफोन 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह हैंडसेट 4जी एलटीई, ड्यूल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी से लैस है। सेंसर में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। हैंडसेट में 2730 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट के टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। फोन का वज़न 143 ग्राम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत