जापान के ओसाका में चल रही जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) का आज आखिरी दिन है। सम्मेलन के तीसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और इसके अलावा कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय और पुल-ए-साइड बैठके करेंगे। पीएम मोदी ने आज तड़के इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से अलग-अलग मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि विडोडो से मुलाकात के दौरा पीएम मोदी ने व्यापार और निवेश, रक्षा, अंतरिक्ष में सहयोग के लिए विस्तार से चर्चा की। वही इसी बीच पीएम मोदी ने यहां मौजूद कई देशों के लीडर्स से मुलाकात के दौरन तस्वीरें भी खिंचवाई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी ली है। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट ने लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी'
Kithana acha he Modi! #G20OsakaSummit pic.twitter.com/BC6DyuX4lf
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019














