न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

8 मार्च से महिलाओं को मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त में मिलेंगे सेनेटरी पैड

महिलाओं के लिए 8 मार्च से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 21 मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Mar 2020 8:27:39

8 मार्च से महिलाओं को मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त में मिलेंगे सेनेटरी पैड

महिलाओं के लिए 8 मार्च से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 21 मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। गुरुवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मेट्रो संस्था यह फैसला महिलाओं में मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बढ़ावा देने के लिए कर रही है। मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरूकता के लिए इस मुहिम को रियल ऐस्टेट ग्रुप एसीईन चलाएगा। इस समूह का एक ग्रुप एसीई स्टूडियो महिलाओं के लिए सालभर का खर्च उठाएगी।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने महिलाओं के लिए महिला दिवस पर दो स्टेशनों को पिंक स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। नोएडा में सेक्टर-76 और ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन को 'पिंक स्टेशन' के तौर पर विकसित किया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक NMRC इन स्टेशनों पर महिलाओं के लिए कई खास सुविधाएं मुहैया कराएगा। पिंक स्टेशन पर बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग सुविधा और वेनिटी-कम चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। एनएमआरसी इन स्टेशनों पर पूरी तरह से महिला स्टाफ की तैनाती करने की व्यवस्था कराने की तैयारी कर रही है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ही एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन करता है।

पिंक स्टेशनों पर केवल महिलाएं होंगी स्टाफ

एक्वा मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों को प्राइवेट संस्थाएं नियुक्त करती हैं, उन्हें छोड़कर इस रूट पर बने पिंक स्टेशन की सभी स्टाफ महिलाएं होंगी। अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी। सेनेटरी पैड्स के लिए वेंडिंग मशीनें 21 स्टेशनों पर लगाई जाएंगी।

मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्री टोकन लेकर मुफ्त वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा। एनएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी दोनों पिंक स्टेशनों का उद्घाटन कर सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन की सुविधाएं भी 8 मार्च से शुरू होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका