
सवीना थाना क्षेत्र में एक युवती ने अज्ञात के खिलाफ गिफ्ट देने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मानसी पुत्री दीपक शर्मा निवासी एमपी कॉलोनी सेक्टर-14 ने रिपोर्ट में बताया कि 19 जनवरी को मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज मिला था और लंदन से गिफ्ट मिलने की जानकारी दी गई। इस पर उसने संपर्क किया तो आरोपी ने उसे गिफ्ट लेने के लिए टैक्स के रूप में नकदी चुकाने को कहा।
इस पर उसने 10 जनवरी को 35 हजार रुपए जमा कराए। कुछ समय बाद 19 जनवरी को आरोपी ने काॅल कर दुबारा नकदी जमा कराने को कहा। इस पर उसने 1 लाख 15 हजार रुपए आरटीजीएस के जरिए पैसा जमा करवाया। फिर भी गिफ्ट नहीं भेजा और फिर से पैसा जमा करवाने के लिए कहा। अब उसने मामला दर्ज करवाया है।














