न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्ती का भरोसेमंद रिश्ता हुआ कलंकित, हत्या कर कुल्हाड़ी से किए शव के टुकड़े, मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

उत्तरप्रदेश के मेरठ में चार दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की ह्त्या कर दी और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर ढाई सौ फीट गहरे बोरवैल में फेंक दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 9:09:18

दोस्ती का भरोसेमंद रिश्ता हुआ कलंकित, हत्या कर कुल्हाड़ी से किए शव के टुकड़े, मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

इस दुनिया में सबसे भरोसेमंद रिश्ता दोस्ती का माना जाता हैं जिसे इंसान खुद चुनता हैं। लेकिन जब इस भरोसे का क़त्ल होता हैं तो सबकुछ बर्बाद हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के मेरठ में जहां चार दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की ह्त्या कर दी और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर ढाई सौ फीट गहरे बोरवैल में फेंक दिए। शव के टुकड़े बरामद करने के लिए विशेष टीबीएम मशीन मंगवाई गई है। एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। यदि बोरवेल से रूपक का शव बरामद हो जाता है तो मामला हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।

तकरीबन पचास दिन से आईटीआई छात्र रुपक की मां बेटे शव के अवशेष बरमदगी को लेकर धरने पर बैठी है। वहीं जिला प्रशासन ने अब बोरवैल से शव बरामद कराने के लिए अभियान चलाया है। इस सनसनीखेज मर्डर ने एक मां बाप से उनका होनहार बेटा तो छीना ही साथ ही दोस्ती के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर निवासी बीस वर्षीय नौजवान रूपक 25 जून को घर से लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश किए जाने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने छानबीन शुरू की और पीड़ित परिवार द्वारा हत्या की आशंका के तहत उसके कुछ दोस्तों पर शक जताया। पुलिस ने रूपक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोस्त के मर्डर का खौफनाक सच्चाई सामने आई, जिसे जानकर परिवार सन्न रह गया।

news,latest news,crime news,murder news,crime in meerut,friend murder

पुलिस ने जिन तीन दोस्तों को हिरासत में लिया था, उन्होंने पुलिस पूछताछ में हत्या की वारदात को कुबूल कर लिया। साथ ही उन्होंने इस वारदात का पूरा सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि दोस्त विशाल मनीष, निसार, विकास और अमरदीप ने रूपक का अपहरण किया। इसके बाद 27 जून को जंगल में लेजाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने दोस्त की बेरहमी से हत्या के बाद कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े-टुकड़े किए और जिटोला गांव में ढाई सौ फीट गहरे बोरवैल में फेंक दिए।

बेटे की निर्मम हत्या की बाद से मां मिथिलेश और पिता जसवंत का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव बोरवैल से बरामद कराने को लेकर रूपक की मां तकरीबन पचास दिन से धरने पर डटी हैं। मां मिथलेश महिलाओं के साथ पांच दिन से अनशन पर बैठी। जिसके बाद एसीएम व सीओ दौराला ने उन्हें खोदाई का आश्वासन देकर धरने से उठाया।

बेटा तो नहीं रहा लेकिन परिजन टकटकी लगाएं हैं कि कब बेटे के शव के अवशेष बरामद हों और वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें। उधर जिला प्रशासन ने रूपक के शव को निकलवाने के लिए 10 से 17 जुलाई तक लगातार ऑपरेशन चलाया गया था। 50 फीट तक पोकलेन मशीन से खुदाई की गई थी, लेकिन जमीन से पानी निकल आने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था।

जटौला गांव स्थित बोरवेल में पुलिस को रूपक के शव के कुछ अवशेष मिले हैं। शव बरामद कराने के लिए पुलिस अब एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। वहीं अब शव को निकालने के लिए अत्याधुनिक टीबीएम मशीन मंगाई गई है। बोरवैल तक सड़क संकरी होने के कारण टीबीएम नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद से टीबीएम को बोरवैल तक लेकर जाने के लिए मशक्कत की जा रही है। वहीं बारिश के कारण भी सर्च आॅपरेशन में बाधा आई है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के आरोपी दोस्तों ने बताया कि विशाल रूपक की बहन से छे़ड़छाड़ करता था, जिसके उसने कई बार विरोध किया था। इसके बाद विशाल ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल