न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : ‘टेक-रश‘ रन में जोश और उत्साह के साथ जमकर दौड़े युवा, देखे तस्वीरे

रविवार की शाम, जयपुर का जवाहर लाल नेहरू मार्ग का जवाहर कला केंद्र से मोती डूंगरी चौराहे का हिस्सा युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Mar 2018 10:13:54

जयपुर : ‘टेक-रश‘ रन में जोश और उत्साह के साथ जमकर दौड़े युवा, देखे तस्वीरे

जयपुर । रविवार की शाम, जयपुर का जवाहर लाल नेहरू मार्ग का जवाहर कला केंद्र से मोती डूंगरी चौराहे का हिस्सा युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहा। जहां नजर पड़ी हर ओर युवा ही युवा दिखाई दिए। ऎसे में दौड़ते-नाचते युवाओं का जोश देखते ही बनता था। यह नजारा था सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं संचार विभाग द्वारा आयोजित टेक-रश रन का, जिसमें जयपुर सहित प्रदेश के हजाराें युवाओं और जयपुर के बाशिंदों ने हिस्सा लिया।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

जयपुर के जवाहर कला केंद्र से रविवार शाम शुरू हुई ‘टेक-रश‘ रन को मशहूर बॉलीवुड अभिनेता श्री सुनील शेट्टी, जयपुर महापौर श्री अशोक लाहोटी, जिला प्रमुख श्री मूलचंद मीना, मशहूर निशानेबाज सुश्री शगुन चौधरी और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने हजारों युवाओं की मौजूदगी में फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता श्री शेट्टी ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे युवाओं को आईटी के मामले में अग्रणी बनाना चाहती हैं, इसी उद्देश्य से ऎसा अनूठा आयोजन किया गया है। जयपुर महापौर श्री अशोक लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के चलते सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जयपुर में राजस्थान आई.टी. डे के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश का हर बच्चा आधुनिकतम तकनीक को साथ लेकर अपना करियर बनाए।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप एवं आईटी के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं को आगे बढ़ाकर, देश व प्रदेश की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए चार दिवसीय आईटी महाकुंभ का शुभारंभ टेक-रश रन के साथ हुआ है। यह आयोजन 21 मार्च तक चलेगा।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

‘टेक-रश‘ रन में दो तरह की श्रेणी के युवाओं ने भाग लिया। फन रनर्स और रनर्स। फन रन रनर्स के लिए 8 जोन बनाए गए थे, जिन्हें मेला कॉर्नर, धंधा या पंगा, बी सोशल, एड मैड, सुर, दे जवाब और बी द गेम नाम दिए गए थे। वहीं रनर्स के लिए एंड्रोइड या आईओएस प्लेटफॉर्म पर राजस्थान आईटी डे मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने और स्टार्ट पॉइंट से लेकर एंड पॉइंट तक क्यू आर कोड स्कैन करने के नियम तय किए गए थे। टेक-रश रन का फ्लेग ऑफ जवाहर कला केंद्र से हुआ जबकि कॉमर्स कॉलेज पर रन पूरी हुई। गौरतलब है कि इस दौड़ के विजेताओं को 21 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

रन शुरू होने से पहले कॉमर्स कॉलेज में संगीतकार और गायक ने समर्थ स्वरूप ने बॉलीवुड गानों को प्रस्तुत कर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समर सिंह ने जुम्बा डांस के जरिए माहौल को एनर्जेटिक बना दिया।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

आयोजन की अगली कड़ी में सोमवार को सायं 6 बजे राजस्थान कॉलेज परिसर में 5 हजार से अधिक कोडर के साथ दुनिया के सबसे बड़े “हैकेथान 4.0” आरम्भ होगा। उल्लेखनीय है कि यह 36 घंटे की लगातार कोडिंग प्रतियोगिता है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कोडर, डवलपर्स और डिजाइनरों को कई विषयों पर अपने आउट-आफ-द-बॉक्स विचारों का उपयोग करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में राजस्थान सरकार के साथ काम करने का 65 लाख रूपये के करार के अवसर मिलेंगे।

it festival,jaipur,digifest,tech rush,rajasthan,jaipur news,rajasthan news

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत