
1 मार्च को परिवादी राजपाल सिंह ने किशनगढ़ शहर थाने में रिपोर्ट दी कि नेशनल हाईवे 79 ए के सिक्स लेन निर्माण कार्य के दौरान पुरानी बीसलपुर पेयजल लाईन के पाईप निकाल कर किनारे पर उदयपुर कला गावं के आस पास रखे हुए थे। इन पाइपों की चोरी हो गई हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के दौरान उपयोग में ली गई पिकअप व बाइक सहित पाइपों से तैयार किया गया माल भी बरामद कर लिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस से चोरी के उपयोग में ली गई पिकअप, मोटरसाइकिल के साथ पाइपों को तोडकर तैयार किया गया 16 क्विटल 70 किलो सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद उदयपुर कला निवासी अर्जुन उर्फ सेठी माली, सोनू उर्फ चिकना बैरवा, मूलत: विदिषा मध्यप्रदेश और उदयपुर कला निवासी नितेष मालवीय उर्फ मोदी और श्री नगर निवासी भरतसिंह सांसी को गिरफ्तार किया।














