न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में 77 साल की उम्न में निधन हो गया है। उन्होंने यहां के एआईजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jul 2019 8:42:35

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में 77 साल की उम्न में निधन हो गया है। उन्होंने यहां के एआईजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बुखार और निमोनिया रोग से पीड़ित थे। जिसके वजह से उन्हें कुछ दिन पहले एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि रेड्डी पिछले एक सप्ताह से आईसीयू में थे। उनका निधन देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ। रेड्डी चार बार विधायक, चार बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद रहे।

1998 में आईके गुजराल कैबिनेट में बने केंद्रीय मंत्री

जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। अब यह तेलंगाना राज्य के अंतर्गत आता है। उनके परिवार में एक बेटी और 2 बेटे हैं। जयपाल रेड्डी तेलगू राजनीति में दिग्गज नेता माने जाते रहे हैं। अविभाजित आंध्र प्रदेश में वे 4 बार विधायक रह चुके हैं, वहीं 5 बार वे सांसद चुने गए। वह मनमोहन सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री । रेड्डी ने साल 1998 में आईके गुजराल कैबिनेट में सूचना और प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा

जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी तो जयपाल रेड्डी ने 1977 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर जनता पार्टी का रुख कर लिया था। उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। जयपाल रेड्डी ने 1980 में इसी संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। 1980 के आम चुनावों में यहां से इंदिरा गांधी सांसद रह चुकी हैं। जब 1984 में उनकी हत्या हुई तो वह यहीं से सांसद थीं।

साल 1999 में वह 21 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में लौट आए। साल 2004 में उन्हें मिर्यालगुडा निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए फिर से चुना गया और फिर उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री और केंद्रीय प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।

मनमोहन सरकार में भी रहे मंत्री

साल 2009 में रेड्डी चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए और उन्होंने यूपीए-2 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 29 अक्टूबर 2012 से 18 मई 2014 तक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भी रहे।

कांग्रेस ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड्डी को श्रद्धांजलि दी है और लिखा है, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर हम दुखी हैं। एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, उन्होंने 5 बार लोकसभा सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद और चार बार विधायक के रूप में काम किया। उम्मीद है कि उनके परिवार और दोस्तों को दुःख की इस घड़ी में ताकत मिलेगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत