न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर,लेकिन आज नहीं होंगे डिस्चार्ज : एम्स

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 1:48:57

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर,लेकिन आज नहीं होंगे डिस्चार्ज : एम्स

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। दोपहर 12 बजे एम्स अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए एम्स के डॉक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। उन्हें एंटी बायोटिक्स दिये जा रहे हैं और वे इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब तक इन्फेक्शन नियंत्रित नहीं कर लिया जाता तब तक वे अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे। उन्होंने कहा जो इलाज चल रहा है उसपर वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। एम्स की ओर से कहा गया कि जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं होती है वह अस्पताल में ही रहेंगे।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही बहुत से दूसरे नेता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वाजपेयी लगभग 2009 से बिस्तर पर हैं। उन्हें चलने-फिरने और बोलने में काफी दिक्कत होती है। उन्हें निचले श्वसन तंत्र का संक्रमण और किडनी से संबंधित बीमारी है।

एम्स द्वारा देर रात जारी किए गए बयान में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री को यूरिन का संक्रमण है। जिसके लिए उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है और 12 डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

हालांकि एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन की अध्यक्ष आरती विज ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। 93 साल के वाजपेयी एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं, जो पिछले 15 सालों से उनका इलाज कर रहे हैं। अटल बिहारी जोकि डायबिटिज से पीड़ित हैं उनकी केवल एक किडनी काम करती है। उन्हें साल 2009 में स्ट्रोक आया था जिसने उनकी ज्ञान संबंधी क्षमताओं को प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें डिमेनटिया नामक बिमारी हो गई।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पूर्व पीएम की उम्र और बीमारी दोनों की वजह से वीकनेस हो सकती है, इसमें कोई दोराय नहीं। हालांकि उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि मंगलवार शाम तक वाजपेयी को डिस्चॉर्ज किया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि पूर्व पीएम का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वाजपेयी की तबियत को लेकर किसी भी तरह परेशान न हों। ये एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत एम्स के डॉक्टर उपचार दे रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही उन्हें बुखार हो गया था। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार अपना पांच सालों का कार्यकाल 1999 से 2004 के बीच पूरा किया था। वह ज्यादातर अपने कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित आवास पर ही रहते हैं। जहां डॉक्टरों, नर्सों और फिजियोथेरेपिस्ट्स की एक टीम चौबीस घंटे उनकी देखभाल करती रहती है।

वहीं कानपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हवन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत