न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऊं' के उच्चारण के साथ गंगा में लीन हुईं अटलजी की अस्थियां

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा हरिद्वार में शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Aug 2018 4:12:12

'ऊं' के उच्चारण के साथ गंगा में लीन हुईं अटलजी की अस्थियां

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 'Atal Bihari Vajpayee' की अस्थि विसर्जन यात्रा हरिद्वार 'Haridwar' में शुरू हो गई है। भल्ला कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई यह यात्रा हर की पैड़ी पर खत्म होगी, यहां दिवंगत नेता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 'Amit Shah', केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 'Rajnath Singh', यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 'Yogi Adityanath', उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। इस कलश यात्रा में बीजेपी के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भी शिरकत हैं।

रविवार की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी की अस्थियों को दिल्ली के स्मृति स्थल से तीन कलश में भरा गया। इसके बाद परिजन अस्थि कलश को लेकर हरिद्वार के लिए निकले। अस्थि कलश लेकर आए विशेष विमान में 7 लोग सवार थे। अटल जी के दामाद रंजन भट्टाचार्य के हाथों में अस्थि कलश था। उनके साथ उनकी पत्नी नमिता भट्टाचार्य, बेटी निहारिका समेत परिवार की दो अन्य महिलाएं भी थीं। जॉलीग्रांट से दो अलग-अलग हेलीकॉप्टर से परिजन और भाजपा नेता हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

हर की पैड़ी पर मंच भी तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के बाद में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर सकते हैं। दिल्ली स्थित स्मृति स्थल से अस्थियां ले ली गई हैं जिन्हें तीन अलग-अलग कलश में रखा गया है। वाजपेयी की अस्थियां देशभर में करीब 100 नदियों में विसर्जित की जाएंगी।

अटल की याद में सोमवार को दिल्ली के डी जाधव स्टेडियम में सर्वदलीय प्रार्थना सभा होगी। साथ ही, सभी राज्यों की राजधानियों में प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी। इससे पहले अस्थि कलश शांतिकुंज में संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के समाधि स्थल के पास रखा जाएगा। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हो गया था।

मध्य प्रदेश ने अब 3 पुरस्कार अटल जी के नाम पर दिए जाने का फैसला किया है। उधर, यूपी सरकार भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में स्मारक बनाने की तैयारी में है। राज्य में चार स्मारक, आगरा के बटेश्वर, कानपुर, बलरामपुर और लखनऊ में बनाए जाएंगे। बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से वह पहली बार सांसद चुने गए और लखनऊ उनकी कर्मभूमि रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन