न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज गोरखपुर पहुंचेगी, 5 किलोमीटर पैदल चलेंगे योगी आदित्यनाथ

अस्थि कलश यात्रा Ashthi Kalash Yatra निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद राप्ती नदी के राजघाट तक जाएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Aug 2018 7:49:40

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज गोरखपुर पहुंचेगी, 5 किलोमीटर पैदल चलेंगे योगी आदित्यनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी Atal Bihari Vajpayee की अस्थि कलश यात्रा आज गोरखपुर Gorakhpur पहुंचेगी। अस्थि कलश यात्रा Ashthi Kalash Yatra निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद राप्ती नदी के राजघाट तक जाएगी, जहां अस्थियों को विसर्जित कर दिया जाएगा। शाम 4:40 बजे से शाम पांच बजे के बीच अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath पांच किलोमीटर की पैदल पदयात्रा कर सकते हैं। वह गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को सुबह जनता दरबार भी लगा सकते हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। प्रोटोकाल अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा निपाल क्लब में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

atal bihari vajpayee,ashthi kalash yatra,gorakhpur,yogi adityanath

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2:45 बजे गोरखपुर आएंगे। वह दो दिन यहां रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अस्थि कलश यात्रा जिस भी चौराहे से जाएगी, वहां पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए पार्टी नेता, कार्यकर्ता और सभासदों को जिम्मेदारी दी गई है। अटल अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा के लिए गुरुवार को बेनीगंज स्थित दफ्तर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में भाजयुमो, महिला मोर्चा, ओबीसी और अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक हुई थी। इस मौके पर रणजीत राय बड़े, अर्चना सिंह, अमिता गुप्ता, नेहा चौधरी, अनुपमा पांडेय, निहारिका त्रिपाठी, ममता जायसवाल, चंदा सिन्हा आदि भी मौजूद थे।

atal bihari vajpayee,ashthi kalash yatra,gorakhpur,yogi adityanath

हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। इसी सिलसिले में हियुवा गोरखपुर जिला और महानगर इकाई की बैठक गुरुवार को विजय चौराहा स्थित संगठन के दफ्तर में हुई। प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल ने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे इंदिरा बाल विहार गोलघर स्थित जीडीए टॉवर के पास एकत्रित होंगे, फिर वहां से एक साथ श्रद्धांजलि सभा और फिर कलश यात्रा में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा, महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, सह संयोजक राजेश सोनकर, पवन त्रिपाठी, संजय सिलांकुर आदि मौजूद रहे।

अटल अस्थि कलश यात्रा मार्ग से गुरुवार को ही अतिक्रमण हटा दिया गया। कई स्थायी और अस्थायी कब्जे ध्वस्त किए गए। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि सख्ती के आगे विरोध करने वालों की नहीं चली। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिस रास्ते से यात्रा राजघाट तक जाएगी, वहां से अतिक्रमण हटा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत