न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी को दिया कांग्रेस की इफ्तार पार्टी का निमंत्रण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसे प्रणव दा ने स्वीकार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 11:21:19

राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी को दिया कांग्रेस की इफ्तार पार्टी का निमंत्रण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसे प्रणव दा ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को भी इफ्तार का निमंत्रण भेजा है। कल तक यह खबरे थी कि कांग्रेस ने निमंत्रण इसलिए नहीं भेजा क्योंकि यह संघ के मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुखर्जी के शामिल होने के तुरंत बाद आयोजित हो रहा है। लेकिन आखिरकार सोमवार को उन्हें इफ्तार में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेज दिया गया।

बता दें कि कांग्रेस की ओर से आमंत्रित लोगों में उन सभी लोगों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस साल की शुरुआत में सोनिया गांधी के भव्य रात्रिभोज के लिए बुलाया गया था। उस रात्रिभोज को नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए एक 'महागठबंधन' बनाने की कोशिश के रूप में देखा गया था।

अरविंद केजरीवाल या उनकी आम आदमी पार्टी का नाम भी इस इफ्तार पार्टी के आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली यह इफ्तर पार्टी 13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगी।

आमंत्रित किए गए सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि यदि वे अपने बड़े नेताओं को नहीं भेज सकते हैं तो अपने प्रतिनिधियों को भेज दें क्योंकि यह निमंत्रण आखिरी समय पर भेजे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत

बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए

आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात

CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान