न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक, आर्मी अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। ये सर्जरी खून के थक्के को हटाने के लिए की गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 4:15:46

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक, आर्मी अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। ये सर्जरी खून के थक्के को हटाने के लिए की गई है। आर्मी हॉस्पिटल ने जारी हेल्थ बुलेटिन मे बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त को 12 बजे सेना के अस्पताल (R & R) दिल्ली कैंट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान मस्तिष्क में खून के थक्के होने की बात सामने आई और इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी स्थिति अब भी गंभीर हैं और मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

इससे पहले 84 वर्षीय मुखर्जी ने ट्वीट किया, 'अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर आज कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई।' प्रणब मुखर्जी ने ही सोमवार को बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। मगर बाद में जानकारी मिली कि पूर्व राष्ट्रपति दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति एक छोटी सी ब्रेन सर्जरी करवाने अस्पताल गए थे। जब कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाए गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे मुखर्जी ने ट्वीट में कहा, 'मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और अपनी कोविड-19 की जांच कराएं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुखर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात कर उनके पिता की तबीयत के बारे में पूछा। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति ने शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात कर उनके पिता पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति ने उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।' बता दें कि प्रणब मुखर्जी के कोरोना पॉजिटिव होने पर तमाम वरिष्ठ लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत