न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

INX Media Case : 2 बजे होगी चिदंबरम की कोर्ट में पेशी, CBI मांगेगी 14 दिनों की रिमांड, 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

चिदबंरम को 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई उनकी 14 दिनों की रिमांड मांगेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 8:54:38

INX Media Case : 2 बजे होगी चिदंबरम की कोर्ट में पेशी, CBI मांगेगी 14 दिनों की रिमांड, 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

मनमोहन सरकार में वित्त मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदबंरम को आईनेक्स मीडिया मामले (INX Media Case) में बुधवार रात करीब 10 बजे सीबीआई ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लुकआउट नोटिस जारी करने वाली सीबीआई और ईडी की टीम कल देर रात उनके घर पहुंची। दरवाजा बंद देख सीबीआई की टीम दीवार फांदकर अंदर गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद पी चिदंबरम को आज सीबीआई रौस अवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद को निर्दोष बताया। पी चिदंबरम ने कहा कि आईएनएक्स मीडिया केस में उनके ऊपर कोई आरोप नही हैं। चिदंबरम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उनके बारे में बहुत तरह के भ्रम फैलाए गए। इस मामले में उनके और परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियादी आजादी है। चिदंबरम ने कहा कि अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने कहा जाए तो वे आजादी चुनेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे। चिदबंरम को 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई उनकी 14 दिनों की रिमांड मांगेगी।

प्रेस कांफ्रेस में चिदंबरम ने कही ये बातें

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में चिदंबरम ने कहा, 'मैं कानून से बच नहीं रहा हूं, बल्कि कानूनी संरक्षण की तैयारी कर रहा हूं। उम्मीद है कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी।'

मुझ पर कानून से भागने का आरोप लगाया- चिदंबरम

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से भौंचक्क हूं कि मुझ पर कानून से भागने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि इसके विपरीत मैं कानूनी संरक्षण पाने की तैयारी कर रहा हूं। मुझ पर आरोप है कि मैं न्याय से भाग रहा हूं, जबकि इसके विपरीत मैं न्याय की खोज में लगा हुआ हूं।'

मैं किसी जुर्म का आरोपी नहीं हूं- चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, 'आईएनएक्स मीडिया मामले में मैं किसी जुर्म का आरोपी नहीं हूं, न ही मेरे परिवार का कोई आरोपी है। वास्तव में न तो सीबीआई की तरफ से और न ही ईडी की तरफ से अदालत के समक्ष कोई चार्जशीट दाखिल की गई है। और सीबीआई की तरफ से दर्ज बयान में भी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। फिर भी यह व्यापक धारणा फैल गई है कि गंभीर अपराध किया गया है और मेरे बेटे और मैंने ये जुर्म किए हैं।'

चिदंबरम ने कहा, 'सच्चाई से अलग कुछ हो नहीं सकता। ये मनोविकार से पीड़ित झूठों द्वारा फैलाए गए झूठ हैं। जब मुझे सीबीआई से समन मिला और ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया तो मैंने स्वाभाविक रूप से सक्षम अदालत से गिरफ्तारी के खिलाफ सुरक्षा की मांग की। मुझे अंतरिम संरक्षण दिया गया था। मैंने पिछले 13-15 महीनों से अंतरिम संरक्षण लिया। अब आखिरकार इस मामले पर सुनवाई हो रही है।'

वकीलों के साथ पूरी रात और आज कागजात तैयार करने में जुटा रहा- चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, 'मैं छिप नहीं रहा था, बल्कि अपने वकीलों के साथ पूरी रात और आज कागजात तैयार करने में जुटा रहा। हमने आज सुबह यह काम पूरा किया।'

उन्होंने कहा, 'मेरे वकीलों ने मुझे बताया कि उनकी जोरदार दलीलों के बावजूद आज मामले को सूचीबद्ध नहीं किया गया, न ही इस मामले को कल सूचीबद्ध किया गया है। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को नमन करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'अब से शुक्रवार तक मैं सिर उठाकर चलूंगा। मैं कानून का पालन करूंगा, यहां तक कि जांच एजेंसियां नहीं करती हैं तो भी करूंगा।'

उन्होंने कहा, 'स्वतंत्रता के नाम पर मैं केवल आशा और प्रार्थना कर सकता हूं कि जांच एजेंसियां कानून का पालन करें। वर्तमान परिस्थितियों में कानून का सम्मान ही मायने रखता है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें।'

p chidambaram arrested,inx media case,chidambaram,inx media case,chidambaram latest news,p chidambaram news,chidambaram news,ed full form,inx media,ed,inx media case in hindi,p chidambaram cbi case,indrani mukerjea,p. chidambaram,what is inx media case,chidambaram arrested,p.chidambaram,chidambaram arrest,chidambaram p,cbi,subramanian swamy,karti chidambaram,p chidambaram news in hindi

गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

बता दे, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस सरकार में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार शर्मनाक ढंग से जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। आज सुबह कांग्रेस पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर सकती है।

गिरफ्तारी सरकार में किसी को संतुष्ट करने के लिए की गई - कार्ति

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया है ताकि आर्टिकल 370 जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि गिरफ्तारी सरकार में किसी को संतुष्ट करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि गंभीर मसलों से देश का ध्यान भटकाने के लिए यह गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद उनके पिता मंगलवार रात से फरार थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका