न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषिकेश : गंगा किनारे विदेशी सैलानियों ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियाँ, मिली अनोखी सजा- 500 बार लिखवाया 'आई एम सॉरी'

कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बिना किसी कारण के घूमने वालें लोगों पर पुलिस शक्ति से पेश आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 10:49:27

ऋषिकेश : गंगा किनारे विदेशी सैलानियों ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियाँ, मिली अनोखी सजा- 500 बार लिखवाया 'आई एम सॉरी'

कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बिना किसी कारण के घूमने वालें लोगों पर पुलिस शक्ति से पेश आ रही है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को समझाने के लिए पुलिस के अलग-अलग तरीके देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में ऋषिकेश में गंगा के किनारे टहलते हुए पकड़े गए कम से कम 10 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने ऐसी सजा दी कि उन्हें अपनी गलती हमेशा याद रहे। विदेशी नागरिकों को 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखने के लिए कहा गया। लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड सरकार ने लोगों को अपने जरूरी कामों को पूरा करने और राशन खरीदने के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक की छूट दी गई है। हालांकि, इस दौरान बिना किसी कारण के घूमने की अनुमति नहीं थी। तपोवन में पुलिस पोस्ट के प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इसी समय के दौरान कुछ विदेशी नागरिक गंगा किनारे पहुंच गए।

गंगा किनारे आए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको और इज़राइल के पर्यटकों से पूछताछ की गई और उनमें से हर एक को सजा के लिए कागज पर 500 बार 'मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, आई एम सॉरी' लिखने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारी शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में जब स्थानीय लोगों को उनके घरों में बंद रहने के लिए कहा गया है, पुलिस विदेशियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दे सकती। इसी वजह से उन्हें यह सजा दी गई ताकि एक मजबूत संदेश जाए।

पुलिस ने कहा कि वह विदेशी मेहमानों को स्थानीय सहायकों के साथ बाहर निकलने की अनुमति देने के बारे में कस्बे में होटलों को निर्देश देंगे। आदेश का पालन नहीं करने वाले होटल व्यवसायियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि ऋषिकेश विदेशी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद, फ्रांस, इटली और अमेरिका के दूतावासों ने यहां से कई नागरिकों को वापस बुला लिया है।

uttarakhand,police,viral videos,10 foreign national,ganga river bank,500 times written,coronavirus,news,news in hindi,lockdown

हरियाणा में सड़क पर बैठाकर माफीनामा लिखवाया

हरियााण के रेवाड़ी में लॉकडाउन के बीच कुछ युवक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पुलिस ने भी इन्हें अलग अंदाज में सबक सिखाया। सभी को परीक्षा केंद्र की भांति बैठाया और माफीनामा लिखवाकर छोड़ा। डीएसपी जयसिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से आम लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन जैसा कदम उठाया गया है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों को घरों में रहकर खुद व परिवार की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन फिर भी कुछ लोग बेवजह घूमते हुए नजर आ ही जाते है। ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस पर क्या चल रहा है? पढ़ें कोरोना के लेटेस्ट समाचार

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर