न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसमानी आफत : 9 राज्यों में अब तक 221 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

देश में केरल से कर्नाटक तक और गुजरात से महाराष्ट्र तक बारिश ने कोहराम मचा रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Aug 2019 11:52:08

आसमानी आफत : 9 राज्यों में अब तक 221 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

देश में केरल से कर्नाटक तक और गुजरात से महाराष्ट्र तक बारिश ने कोहराम मचा रखा है। आसमानी आफत ने ऐसा तांडव मचा रखा है कि दक्षिण डूब रहा है और पश्चिम तक चीखपुकार मची है। बाढ़ से अब तक 9 राज्यों में 221 लोग जान गंवा चुके हैं। सैकड़ों लोग लापता हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी केरल में बाढ़ ने जानलेवा तबाही मचाई हुई है। केरल में मौत का आंकड़ा 72 पहुंच गया है, जबकि 58 लोग लापता हैं। मलप्पुरम में भूस्खलन में अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, लेकिन कई लोगों के अब भी दबे होने की खबर है। केरल में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से 1000 किलो से भी ज्यादा की राहत सामग्री गिराई जा चुकी है। वायुसेना के MI 17 हेलीकॉप्टर लगातार मल्लपुरम के चक्कर लगा रहे हैं।

वही कर्नाटक की बात करे तो बेलगावी में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के इलाकों का हवाई दौरा किया। कर्नाटक में भी मौत का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है।

वही महाराष्ट्र में 761 गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के चलते 200 से ज्यादा रोड और 90 ब्रिज बंद कर दिए गए हैं। राहत और बचाव कार्य में 226 नौकाओं और 105 रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। अब तक पांच लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। महाराष्ट्र के सांगली में सेना के जवान लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में दिन-रात जुटे हैं। उधर, गुजरात में नर्मदा पर बना गरुड़ेश्वर बांध भर चुका है। उससे छोड़ा जा रहा पानी निचले इलाकों में तबाही मचा रहा है। वहीं सूरत की सूरत भी बाढ़ ने बिगाड़ रखी है।

वही बाढ़ से उत्तराखंड में 26 और गुजरात में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है।

flood situation in india,death toll crosses 221,many injure,many missed,rescue operation,kerala flood,karnataka flood,maharashtra floods,heavy rainfall,news,news in hindi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा करने के लिए केरल पहुंचे। राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव के।सी। वेणुगोपाल के साथ रविवार दोपहर करीपुर एयरपोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो अगले कुछ दिनों तक वो अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रहेंगे जहां बाढ़ से तबाही मची है। राहुल गांधी ने आज मलप्पुरम के पोथुकल पंचायत में भूथनम क्रिश्चियन चर्च कैंप में बाढ़ पीड़ितों के साथ बातचीत की और उनका हाल जाना। वायनाड से सांसद राहुल गांधी भूथनम, मलप्पुरम (वायनाड, केरल) के कवलप्परा में भूस्खलन स्थल पर भी गए जहां अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत