न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से केरल में पहली मौत, मरीजों की संख्या 900 के पार

केरल में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें, केरल में कोरोना की वजह से अब तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 1:52:26

कोरोना से केरल में पहली मौत, मरीजों की संख्या 900 के पार

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भारत में बढ़कर 900 के पार पहुंच गई है। अब तक इस वायरस से 20 लोगों की जान गई है। केरल में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें, केरल में कोरोना की वजह से अब तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी। केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृत शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्हें कोच्चि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। जिला मेडिकल अधिकारी ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

वहीं, शुक्रवार को कर्नाटक में कोरोना संक्रमित शख्स की मौत हुई उसने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वह न तो विदेश यात्रा करके लौटा था और न ही किसी दूसरे पॉजिटिव केस के संपर्क में था। यह शख्स पिछले दिनों दिल्ली गया था और ट्रेन का सफर करके वापस आया था। इसके बाद कुछ उसे कुछ लक्षण सामने आए और जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने भी इसकी पुष्टि की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बुलेटिन में कहा गया, 'उनकी (60 वर्षीय) की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली थी। वह 13 मार्च को दिल्ली से आए थे। उनके संपर्क में आने वाले 24 लोगों का पता लगा लिया गया है जिनमें से 13 को अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इनमें से 8 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि तीन हेल्थकेयर प्रफेशनल हैं जिन्हें होम क्वॉरंटाइन किया गया है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 मार्च को शख्स संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली गया था और 11 मार्च को वापस आया था। यह भी बताया जा रहा है कि 7 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने जामा मस्जिद में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। मृतक में 18 मार्च को कोरोना के लक्षण पहली बार देखे गए जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका