न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली से चली राजधानी एक्सप्रेस में 76 लोगों के संपर्क में आया ओडिशा का पहला कोरोना मरीज, मचा हडकंप

कोरोना से संक्रमित इस 33 साल के रिसर्चर का कैपिटल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जहां उसे अब आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 9:32:00

दिल्ली से चली राजधानी एक्सप्रेस में 76 लोगों के संपर्क में आया ओडिशा का पहला कोरोना मरीज, मचा हडकंप

ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित जो पहला केस सामने आया है वह 6 मार्च को इटली से लौटा था। कोरोना से संक्रमित इस 33 साल के रिसर्चर का कैपिटल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जहां उसे अब आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इस शख्स ने इटली से वापस आकर होम क्वैरेंटीन से बचने के लिए कई बार गेस्ट हाउस बदले और यही नहीं भुवेश्वर वापस आने तक वह 129 लोगों के संपर्क में भी आ चुका है। ओडिशा का कोरोना केस जिन 129 लोगों के संपर्क में आया उनमें से 76 राजधानी एक्सप्रेस में उसके सहयात्री थे। इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दे, जिस समय यह शख्स भारत लौटा था उस वक्त उसने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग क्लियर की थी। उस वक्त तक उसमें कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए थे। फिर भी रिसर्चर को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन की सलाह दी गई। उसने भुवनेश्वर न जाने का फैसला किया और 11 मार्च तक दिल्ली में ही एक गेस्ट हाउस से दूसरे गेस्ट हाउस तक जाता रहा। एक अधिकारी ने बताया कि मरीज ने एम्स के पास एक प्राइवेट गेस्टहाउस में एक रात बिताई। इसके बाद वह आईआईटी दिल्ली के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गया। इसके बाद पहाड़गंज के पास तीसरा गेस्टहाउस पकड़ा। 11 मार्च को वह भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी में चढ़ा और अगले दिन फ्लू के लक्षण लिए वह भुवनेश्वर पहुंच गया। रिसर्चर के पिता उसे रेलवे स्टेशन में लेने आए और ऑटोरिक्शा से घर लेकर गए। 13 मार्च को वह चेकअप के लिए कैपिटल अस्पताल गया और अगले दिन आइसोलेशन वॉर्ड में उसे शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बता दें कि चीन के बाद इटली से इस वक्त कोरोना के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इटली में 349 नई मौत हुई हैं और अब यहां आकंड़ा 2 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। बता दे, इससे पहले रविवार को इटली में 368 लोगों की मौत हुई थी। बता दे, चीन के बाद इटली ऐसा देश है जिसमे सबसे ज्यादा मौतें हुई है। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,747 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर