न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइक पर आए बदमाशों ने लग्जरी कार शोरूम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक करोड़ की रंगदारी न देने का मामला

हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 4:31:36

बाइक पर आए बदमाशों ने लग्जरी कार शोरूम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक करोड़ की रंगदारी न देने का मामला

बढ़ता जुर्म आमजन के लिए परेशानी और चिंता का विषय बनता हैं। इसी के साथ ही यह प्रशासन और पुलिस की नाकामी को भी दर्शाता हैं। शनिवार शाम दिल्ली में खौफ का मंजर देखने को मिला जिसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल, हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक पर आए बदमाशों ने डेढ़ दर्जन गोलियां दागी और एक करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी वहीं छोड़कर फरार हो गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच जुटी है। स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत सभी यूनिटों को जांच में लगा दिया गया है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतेन्द्र की महरौली-गुरुग्राम रोड पर घिटोरनी में जगुआर समेत अन्य ब्रांड की सेंकड हैंड कारों का शोरूम है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश जाते हुए एक चिट्ठी छोड़ गए, जिसमें लिखा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो अगली बार जान से मार देंगे। कौशल के गुर्गों ने दो दिन पहले हरी नगर में ओम स्वीट्स पर भी दोपहर ढाई बजे फायरिंग की थी।

बदमाशों ने दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी हैं। दोनों वारदात में अलग-अलग बाइकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस दोनों ही जगहों की सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। कौशल गिरोह ने वर्ष 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या कर दी थी। इसके बाद 27 अगस्त, 2019 को उसे थाइलैंड से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने कौशल को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओम स्वीट्स की एक दुकान गुरुग्राम में है। कौशल के गुुर्गों ने 16 अक्तूबर, 2018 में भी दुकान मालिक से रंगदारी मांगी थी। बदमाश उस समय पर्ची छोड़कर गए थे और 50 लाख रुपये की मांग की थी। उस समय बदमाश कौशल का नंबर छोड़कर भी गए थे और कहा था कि उससे बात कर लो। उस समय कौशल थाईलैंड में था।

पहले कौशल गिरोह का सरगना राजेश भारती था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजेश समेत चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद गिरोह की कमान कौशल व फरीदाबाद के काला जठेड़ी के हाथ में आ गई थी।

ताजा वारदात से पहले जितेन्द्र गोगी व काला गिरोह के बदमाश भी रंगदारी मांग चुके हैं। गोगी ने तिहाड़ जेल से दुबई में काम करने वाले व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसी तरह काला गिरोह ने हौजखास के व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत