देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के स्पाइस मॉल की दूसरी मंजिल पर सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये आग लगी उस दौरान मॉल में भीड़ का समय रहता है, ऐसे में प्रशासन की तरफ से जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया गया। गौरतलब है कि नोएडा के इस मॉल में मूवी थियेटर के साथ-साथ फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल के साथ-साथ कई ऐसी दुकानें हैं जहां पर अक्सर भीड़ रहती है। जो तस्वीर सामने आई है उससे साफ दिख रहा है कि मॉल में आग ऊपरी मंजिल की ओर लगी है।
Fire in #Noida Spice Mall. pic.twitter.com/KvFrRSoR6g
— Mohit Grover || موحِت گرو ور || मोहित ग्रोवर || (@mohitgroverAT) August 26, 2019














