न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: वर्ली की 33 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इसी बिल्डिंग में है दीपिका पादुकोण का घर

मुंबई के वर्ली इलाके में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर स्थित एक 33 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jun 2018 5:30:42

मुंबई: वर्ली की 33 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इसी बिल्डिंग में है दीपिका पादुकोण का घर

मुंबई के वर्ली इलाके में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर स्थित एक 33 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग की 33वीं मंजिल पर लगी है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। हालांकि, इस आग से किसी के हताहत होने की ख़बर सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू टीम ने 90-95 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी घर है। बता दें कि अभी तक बिल्डिंग में आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा कई एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कुछ दिन पहले भी लगी थी आग

इससे पहले दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित, आयकर भवन के पास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सिंधिया हाउस में 1 जून की शाम को अचानक आग लग गई थी। आग से इमारत का अधिकांश हिस्सा जल गया था। बताया जा रहा था कि आग में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े कागजात भी स्वाहा हो गए। आग छह मंजिली सिंधिया हाउस के तीसरे माले पर लगी थी।

इस घटना में दमकल जवानों ने इमारत में फंसे 13 लोगों को बचाया था, जिसमें से छह लोगों को धुएं से तकलीफ हुई थी। लोगों को बचाने में दमकल विभाग का जवान जगदीश बाचल भी धुंए की चपेट में आ गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इमारत में बड़े पैमाने पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है इस वजह से आग तेजी से फैली।

आग बुझाने के लिए छह जंबो टैंकर और आठ फायर इंजन लगाए गए। आग बुझाने का काम देर रात तक जारी था। बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर भी है। इसके अलावा पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेज भी इसी इमारत के एक कार्यालय में रखे गए थे।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम