न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान / दशहरा पर रावण का पुतला जलाया तो होगी FIR, कोर्ट में भी जा सकता है मामला!

मथुरा के रहने वाले एडवोकेट ओमवीर सारस्वत का कहना है कि हम रावण (Ravan) की पूजा करते हैं। रावण महाराज का पुतला जलाए जाने से हमारी आस्था आहत होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 6:01:10

सावधान /  दशहरा पर रावण का पुतला जलाया तो होगी FIR, कोर्ट में भी जा सकता है मामला!

दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। लेकिन, अब अगर दशहरा (Dussehra) पर रावण का पुतला जलाया तो एफआईआर (FIR) हो सकती है। इतना ही नहीं अगर एफआईआर के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मामला कोर्ट में भी जा सकता है। यह कहना था एडवोकेट ओमवीर सारस्वत का। मथुरा के रहने वाले एडवोकेट ओमवीर सारस्वत का कहना है कि हम रावण (Ravan) की पूजा करते हैं। रावण महाराज का पुतला जलाए जाने से हमारी आस्था आहत होती है।

सारस्वत ने कहा कि हम लोग रावण महाराज के गौत्र से हैं। इसी आस्था के चलते हम उनकी पूजा करते हैं। वो एक महान ज्ञानी और तपस्वी थे। लेकिन कुछ लोग कुप्रथा के चलते हर साल रावण महाराज का पुतला दहन करते हैं। लेकिन पुतला दहन करने से क्या होता है और इसके पीछे मकसद क्या है, जब ऐसे लोगों से यह पूछो तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता है। इसीलिए हमने एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया था। उनके इस ऐलान से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया था। बातचीत के बाद ओमवीर एफआईआर दर्ज न कराने की बात पर तो मान गए, लेकिन रावण जलाए जाने का विरोध जारी रहेगा।

मंदिर की होगी स्थापना

ओमवीर सारस्वत ने बताया कि हम जल्द ही यमुना किनारे पर रावण महाराज के मंदिर की स्थापना करने जा रहे हैं। बेशक यह मंदिर छोटी सी जगह पर होगा, लेकिन यहां रोज रावण महाराज की पूजा होगी और यह एक शुरुआत होगी। इसके लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। ओमवीर के मुताबिक मथुरा में रावण महाराज को मानने वालों की संख्या भी हज़ारों में है।

ब्राह्मणों का अपमान

एडवोकेट ओमवीर सारस्वत का कहना है कि रावण महाराज प्रकांड विद्वान थे। उनकी विद्वता उनकी योग्यता उनके तप और उनकी युद्ध नीति उनकी चिकित्सा नीति और उनकी धर्म परायण नीति को हम विभिन्न धर्मों से संबंधित ग्रंथों में आज भी देख रहे हैं। रावण का पुतला दहन करना ब्राह्मणों का अपमान है और स्वयं भगवान राम का भी अपमान है। अगर हम भगवान राम के भक्त हैं तो हमें भगवान राम के आचार्य रावण का पुतला दहन नहीं करना चाहिए।

fir,ravan,dussehra,dussehra news,mathura

हम पुतला दहन का विरोध करते हैं। राम अगर भगवान हैं तो रावण भी महान हैं। इस संबंध में विगत वर्षों की भांति मथुरा में यमुना की तलहटी में यमुना किनारे भगवान महादेव के मंदिर में रावण की भी पूजा अर्चना और महा आरती होगी और संसार भर के लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की जाएगी, जिससे इस कुरीति से बच सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती