न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमीन हथियाने के आरोप में रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा पर FIR दर्ज

गुरुग्राम में जमीन घोटाले के केस में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Sep 2018 10:54:59

जमीन हथियाने के आरोप में रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा पर FIR दर्ज

गुरुग्राम में जमीन घोटाले के केस में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा का नाम भी इस एफआईआर में शामिल है। यह एफआईआर खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि सरकार असली समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "चुनाव का सीजन है, तेल की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए मेरे वर्षों पुराने मामले को उठाकर सरकार लोगों को ध्यान भटकाना चाहती है। इसमें नया क्या है? रॉबर्ट वाड्रा और अन्य पर यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120B, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज की गई है। यह केस सुरेंद्र शर्मा नाम के शख्स ने दर्ज करवाई है।

मामला 2008 के जमीन सौदे से जुड़ा है। एफआईआर में कहा गया है कि स्काई लाइट हॉस्पिटलिटी ने गुड़गांव के सेक्टर 83, शिकोहपुर, सिकंदरपुर, खेड़कीदौला और सीही की जमीन का 7.5 करोड़ में खरीदी और बाद में उसे 55 करोड़ में बेच दिया।

इससे पहले, शुक्रवार को रॉबर्ट वाड्रा ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ उनके संबंध पर कहा था कि ये सब राजनीतिक मुद्दे हैं और चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए ये मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह राजनीति और इस तरह के मुद्दों से दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मामले को राहुल गांधी अच्छी तरह से देख रहे हैं। वही इस मुद्दे पर स्पष्ट बात कह सकते हैं।

इस केस को लेकर बीजेपी ने वाड्रा पर निशाना भी साधा। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वाड्रा पर हमला किया और कहा, 'अब लिबरल्स कंफ्यूज हैं कि वे अर्बन नक्सल को बचाए या जीजा जी को।' वहीं बीजेपी नेता जवाहर यादव ने कहा कि यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सामूहिक लड़ाई है। राज्य और केंद्र में बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम