न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, ईरान के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ

फीफा वर्ल्ड कप 2018 की प्रबल दावेदार मानी जा रही पुर्तगाल ने ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 7:51:55

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, ईरान के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ

फीफा वर्ल्ड कप 2018 की प्रबल दावेदार मानी जा रही पुर्तगाल ने ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके साथ ही पुर्टगाल की टीम अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल की तरफ से क्वारेसमा ने 45वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

वहीं, ईरान की तरफ से आखिरी पलों में स्थानापन्न खिलाड़ी अनसारीफार्ड ने 90 +2:48 मिनट में पेनल्टी गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबरी की।

पहले हाफ के 44वें मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई नहीं हुआ था, लेकिन 45वे मिनट में पुर्तगाल की तरफ से क्वारेसमा ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के शुरुआत से ही पुर्तगाल की टीम ईरानी टीम पर हावी रही। पहले हाफ तक पुर्तगाल के पास गोल करने के कई मौके थे लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मौके को भुना पाए। वहीं, ईरान को पहले हाफ में गोल करने के मौके कम मिले। पुर्तगाल की टीम हमेशा से ईरान पर दबाव बना के रखी। दूसरे हाफ में ईरान की टीम पुर्तगाल के स्कोर की बराबरी करने के लिए काफी मशक्कत कर रही थी, लेकिन 90 +2:48 मिनट में अनसारीफार्ड ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

गौरतलब है कि ग्रुप बी में स्पेन और पुर्तगाल दोनों के 5-5 अंक हो गए हैं, लेकिन स्पेन की टीम इस ग्रुप में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर पुर्तगाल की टीम है। वहीं, चार अंकों के साथ ईरान तीसरे नंबर पर है, जबकि मोरक्को एक अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

अपने पहले मैच में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक गोल करने वाले रोनाल्डो पर इस मुकाबले को जिताने का पूरी जिम्मा था, लेकिन यह मुकाबला 1-1 की बराबरी परसमाप्त हुआ। हालांकि, रोनाल्डों को इस मुकाबले में कई मौके मिले, पर वह उस मौके को सही से भुना नहीं पाए। 33 वर्षीय रोनाल्डो इस वक्त हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन इस मैच में वह थोड़ा असफल रहे। इस मुकाबले में वह लियोनेल मेसी की तरह पेनल्टी गोल करने से चूक गए। जिसका नतीजा यह रहा कि पुर्तगाल को यह मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

दरअसल, 50वें मिनट में पेनल्टी एरिया में रोनाल्डो के कब्जे में गेंद थी, एजतोलाही भाग कर आए और उन्हें फाउल करा दिया। जिसके बाद पेनल्टी रिव्यू लिया गया। रेफरी ने पेनल्टी रिव्यू को वीएआर के जरिए चेक किया।

पेनल्टी रिव्यू देने की वजह से ईरानी खिलाड़ी रेफरी से उलझने लगे, जिस कारण हाजीसाफी को येलो कार्ड दिखाया गया। 52वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा रोनाल्डो नहीं उठा पाए और पेनल्टी गोल करने से चूक गए। रोनाल्डो के शॉट का ईरानी गोलकीपर बेइरानवंद ने बेहतरीन बचाव किया।

बता दें कि इस मुकाबले में पुर्तगाल टीम का पूरा दारोमदार उन्हीं के जिम्मे था, लेकिन वह नाकाम रहे। गौरतलब है कि पुर्तगाल और ईरान 12 साल बाद विश्व कप के किसी मुकाबले में आमने-सामने हुए थे। इन दोनों के बीच एकमात्र मुकाबला 2006 में खेला गया था, जिसमें रोनाल्डो के विश्व कप के पहले गोल के दम पर पुर्तगाल ने ईरान को 2-0 से शिकस्त दी थी। एक गोल डिगो ने किया था। पुर्तगाल की टीम पिछले 16 साल किसी भी एशियन देश के खिलाफ विश्व कप में हारी नहीं है। 2002 में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों आखिरी बार हार मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद