न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FIFA 2018: सबसे बड़ा उलटफेर, गत चैंपियन जर्मनी बाहर

रूस में FIFA WC 2018 का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। साउथ कोरिया ने पिछली बार की वर्ल्ड कप विजेता जर्मनी को 2-0 से हरा दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jun 2018 7:42:22

FIFA 2018: सबसे बड़ा उलटफेर, गत चैंपियन जर्मनी बाहर

रूस में FIFA WC 2018 का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। साउथ कोरिया ने पिछली बार की वर्ल्ड कप विजेता जर्मनी को 2-0 से हरा दिया। ग्रुप एफ के मुकाबले में साउथ कोरिया की ओर से किम योंग ग्वोन और सन हियुंग मिन ने 1-1 गोल दाग डिफेंडिंग चैंपियन को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। कोच जोएकिम लो की टीम पर दबाव सही मायनों में बुरी तरह हावी हो गया, वरना जो गोल उनके फुटबॉलर आंख बंद कर करने की कूवत रखते हैं वह खुली आंखों से भी नहीं कर पाए।

लो के पांच परिवर्तन का दांव पड़ा उल्टा

एक बार फिर जर्मनी को रूस से हार कर जाना पड़ रहा है। हिटलर की जर्मनी को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहीं पराजय मिली थी। एक बार फिर जर्मनी यहां विश्व विजेता बनकर आया था, लेकिन उसे पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। जर्मनी ने स्वीडन को भले ही दूसरे मैच में 2-1 से परास्त कर दिया हो, लेकिन दूसरे दौर में पहुंचने को लेकर ग्रुप में बनी स्थितियों ने गत विजेता को दबाव और उलझनों में डाले रखा।

यही कारण था कि कोरिया के खिलाफ कोच लो ने एक या दो नहीं बल्कि पांच परिवर्तन कर डाले। जिन खेदीरा, ओजिल, गोरेत्जका, मैट हमल्स जैसे दिग्गज परिवर्तन के तौर पर उतरे तो लेकिन मैदान पर गोल करने के दबाव में बुरी तरह टूट गए। कोरिया भले ही दो गोल से जीता हो, लेकिन पूरे मैच में दबदबा जर्मनी का रहा। उनका गेंद पर कब्जा 69 प्रतिशत रहा, और गोल पर प्रयास 26 बार किया, लेकिन गोल नसीब नहीं हुआ। जब गोल के लिए जर्मनी इंजरी टाइम में ऑलआउट चला गया तब कोरिया ने एक के बाद एक दो गोल कर दिए।

जो ह्यून वू ने की चमत्कारिक गोलकीपिंग

कोरिया गोलकीपर जो ह्यून वू ने पूरे मुकाबले के दौरान चार से पांच ऐसे बचाव किए जिन पर निश्चित रूप से गोल होना चाहिए था। यही कारण था कि उन्हें अंत में मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहला मैच खेल रहे गोरेट्जा का हेडर उन्होंने जिस तरह से बचाया उसे विश्व कप का बचाव कहा जा सकता है। ऐसा ही बचाव उन्होंने दूसरे हॉफ में भी किया। कोरिया ने भी चार परिवर्तन किए थे, लेकिन उन्होंने जबरदस्त रक्षण किया।

पहले ऑफ साइड पर वार ने दिया गोल

इंजरी टाइम का तीसरा मिनट था, कोरिया को कॉर्नर मिला था। वाईजी किम को गोल के ठीक सामने बॉल मिली जिसे उन्होंने गोल में डाल दिया। लेकिन रेफरी ने इसे ऑफ साइड करार दिया। वार की सहायता ली गई जिसमें रेफरी के फैसले को वापस लेते हुए गोल करार दिया गया। इसके साथ ही जर्मनी की वापसी की सारी संभावनाएं समाप्त हो गईं। एक गोल से पिछडऩे के बाद गोलकीपर न्यूर भी आगे निकल गए। सोन ह्यूंग मिन ने उनसे बॉल छीनकर खाली पड़े गोल में डाल दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत