न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदला, अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रूस में जारी फीफा विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर मैच के बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 11:04:20

फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदला, अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रूस में जारी फीफा विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर मैच के बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर यही खत्म हुआ। फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल स्ट्राइकर एम्बापे ने किए। फ्रांस की जीत में युवा फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे के दो गोलों का अहम योगदान है। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदल दिया, यह पहला मौका होगा जब वह अर्जेंटीना को हराने में कामयाब हो पाया हो।

विश्व कप की शुरूआत से पहले अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। इस हार के साथ मेसी का अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने का सपना भी अधूरा रह गया।

साल 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम ने ठोस शुरुआत की और मिडफील्ड में मेसी समेत अर्जेंटीना के अन्य फॉरवर्ड खिलाड़ियों को जगह नहीं दी जिसका फायदा टीम को जल्द ही मिला। अर्जेंटीना के बॉक्स के भीतर एम्बाप्पे को मैनचेस्टर युनाइटेड से खेलने वाले डिफेंडर मार्कस रोहो ने गिरा दिया। इस पर फ्रांस को पेनाल्टी मिला, जिस पर 13वें मिनट में ग्रीजमैन ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। फिर पहले हाफ के अंतिम क्षणों में अर्जेंटीना के फारवर्ड खिलाड़ियों ने फ्रांस के बॉक्स के बाहर हलचल मचाई और 41वें मिनट में एंजेल डी मारिया ने करीब 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागकर अपने टीम को बराबरी दिला दी।

हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा लेकिन हाफ टाइम के 3 मिनट बाद ही अर्जेंटीना के लिए मेसी ने कमाल किया। उन्होंने शानदार बॉल बनाई, जिस पर गोल मारते हुए मेर्काडो ने अर्जेंटीना को खेल में बढ़त दिला दी। लेकिन 9 मिनट बाद ही फ्रांस ने भी स्कोर बराबर कर दिया। बेंजामिन पवार्ड ने 57वें मिनट में गोल दागा।

म्बापे ने फिर अपना जलवा दिखाया और 64वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को 3-2 से आगे कर दिया। 4 मिनट बाद अपना दूसरा गोल दागते हुए उन्होंने फ्रांस को 4-2 से आगे कर दिया। हालांकि एगुएरो ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल से हार का अंतर कम किया लेकिन अंत में 4-3 से जीत फ्रांस को मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद