न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam में फंसे बैंक कर्मचारी के पिता का बयान, बेटा निर्दोष है उसे सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है

पीएनबी घोटाले में फंसे बैंक के कर्मचारी मनोज खरात के पिता हनुमंत खरात ने घोटाले में अपने बेटे का नाम आने पर बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 9:47:45

PNB Scam में फंसे बैंक कर्मचारी के पिता का बयान, बेटा निर्दोष है उसे सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है

पीएनबी घोटाले में फंसे बैंक के कर्मचारी मनोज खरात के पिता हनुमंत खरात ने घोटाले में अपने बेटे का नाम आने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है, उसे सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है। एक अखबार से बात करते हुए हनुमंत खरात ने कहा कि मनोज मुंबई में है और जब हमारी बात उससे हुई तो हमने मनोज से कहा कि जांच एजेंसियों का सहयोग करो, जो कुछ भी तुम्हें पता है एजेंसियों को बताओ। हनुमंत खरात ने यह जानकारी फोन के माध्यम से एक अखबार को दी है। आपको बता दें कि खरात परिवार महाराष्ट्र के कर्जत में पिछले 10 सालों में रह रहा है।

हनुमंत खरात अहमदनगर जिला परिषद के सिचाईं विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मनोज ने इस बारे में परिवारों को कुछ दिनों पहले बताया था। मनोज ने परिवार को बताया था कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसका नाम मामले में जबरन घसीटा जा रहा है। मनोज ने अपने पिता को बताया था कि मैंने सिर्फ वो किया जो सीनियर्स ने मुझसे करने के लिए कहा था।

मनोज ने गुरुवार को आखिरी बार अपने परिवार से बात की थी। उन्होंने बताया कि पुणे के कॉलेज से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनोज की नियुक्ति पंजाब नेशनल बैंक में बतौर क्लर्क हुई थी। मनोज ने अपने पिता को बताया था कि उसके अधिकार में 25 हजार रुपये से ऊपर की राशि नहीं आती है। जो आरोप उस पर लगाए जा रहे हैं, वह सिर्फ उसे फंसाने के लिए लगाए जा रहे हैं।

सीबीआई के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर रहे गोकुलनाथ शेट्टी ने नीरव मोदी की कंपनियों को फर्जी तरीके से LoU दिया। गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खरात ने साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। जब मामला पकड़ में आया तो हैरान कर देने वाली जानकारी मिली। बैंक के दस्तावेजों में नीरव की कोई एंट्री ही नहीं थी।

pnb bank scam,punjab national bank,punjab national bank scam,nirav modi,manoj kharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार प्रहार

वही शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी भारत का सबसे बड़ा 'बैंक लूट घोटाला' है और यह बढ़कर 21,206 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? कांग्रेस ने सवाल उठाया कि सरकार इस मुद्दे पर चुप क्यों है और यह कैसे हुआ और एजेंसियों ने कैसे अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी व उसके चाचा मेहुल चोकसी व अन्य को भारत से चले जाने की अनुमति दी।

pnb bank scam,punjab national bank,punjab national bank scam,nirav modi,manoj kharat

भाजपा का पलट वार

पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह घोटाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का एक और घोटाला है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की जागरूकता की वजह से सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह भाजपा सरकार की जागरूकता की वजह से प्रकाश में आ पाया। यह संप्रग सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। यह संप्रग का एक और घोटला है। हमारी जागरूकता और उपयुक्त कार्य-प्रणाली की वजह से यह मामला प्रकाश में आया।"

सीबीआई ने मांगी इंटरपोल से मदद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले के आरोपी अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है। टरपोल डिफ्यूजन नोटिस का इस्तेमाल अन्य देशों में छिपे किसी शख्स का पता लगाने के लिए किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत