न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फारूक अब्दुल्ला की बेटी और बहन अनुच्छेद 370 हटाने का कर रही थी विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू एंड कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की बेटी साफिया और बहन सुरैया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Oct 2019 3:50:04

फारूक अब्दुल्ला की बेटी और बहन अनुच्छेद 370 हटाने का कर रही थी विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू एंड कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की बेटी साफिया और बहन सुरैया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये दोनों श्रीनगर में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) को हटाने का विरोध कर रही थीं। श्रीनगर में मंगलवार को महिलाओं का एक समूह Women of Kashmir बैनर के तले विरोध प्रदर्शन कर रहा था। इसमें विरोध कर रही महिलाएं अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने का विरोध कर रही थीं। बांह पर काली पट्टी बांधकर तख्तियां पकड़े प्रदर्शन कर रहीं इन महिलाओं को पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोका और शांतिपूर्वक लौट जाने के लिए कहा। महिलाओं ने जाने से मना किया और प्रदर्शन जारी रखते हुए धरने पर बैठ गईं। महिला सीआरपीएफ जवानों ने प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में बैठाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कवरेज के लिए आए मीडिया को बयान वितरित करने से रोकने का प्रयास भी किया। बयान में कहा गया है ‘हम कश्मीर की महिलाओं ने भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और 35A को हटाए जाने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के एकतरफा फैसले को अस्वीकार कर दिया है।

नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की बहाली की मांग करते हुए महिलाओं ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से धोखा और अपमान मिला है। उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विसैन्यीकरण की भी मांग की। बयान में यह भी कहा गया है ‘हम कश्मीर में झूठे एवं गुमराह करने वाले प्रचार के लिए राष्ट्रीय मीडिया के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हैं।’

फारुख अब्दुल्ला की चार संतानें हैं। इनमें बेटे फारूक अब्दुल्ला के अलावा साफिया अब्दुल्ला, हिना अब्दुल्ला और सराह तीन बेटिया हैं। सराह की शादी कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से हुई है।

5 अगस्त को जब से केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव करते हुए जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में बदला है, तब से ही फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) हिरासत में हैं। उन्हें उनके ही घर में नजरबंद रखा गया है। फारूक अब्दुल्ला के साथ उनके बेटे उमर अब्दुल (Omar Abdullah) और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी नजरबंद हैं।

जम्मू कश्मीर में सोमवार से सरकार ने पोस्ट पेड मोबाइल सेवाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि एसएमएस सेवाओं को एक दिन बाद ही बंद कर दिया गया। हालांकि बिल न दे पाने की वजह से हजारों कस्टमर्स के फोन कनेक्शन टेलिकॉम कंपनियों ने काट दिए हैं। इसके अलावा कश्मीर में अभी भी 20 लाख प्रीपेड मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे हैं। इंटरनेट सेवा तो अभी भी बंद ही है। 72 दिनों से मोबाइल सर्विस बंद होने की वजह से कई उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह से टेलिकॉम कंपनियों ने उनका कनेक्शन काट दिया है। इंटरनेट नहीं होने की वजह से कश्मीर घाटी में पिछले 2 महीने से लोग अपना बिल नहीं जमा कर सके हैं । इन मुश्किल हालात में भी टेलिकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को कोई राहत नहीं दी है। कंपनियों ने अगस्त और सितंबर महीने का न तो रेंटल माफ किया है और नहीं उन्होंने ग्राहकों को कोई दूसरी सुविधा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत