न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : 72 घंटे में किसानों को मिलेंगे गेहूं के दाम

केंद्र सरकार ने आगामी रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1735 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसपर 10 रुपये प्रति क्विंटल उतराई दी जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 11:13:05

उत्तर प्रदेश : 72 घंटे में किसानों को मिलेंगे गेहूं के दाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में नई गेहूं नीति, सिनेमा हॉल के लाइसेंस प्रणाली के सरलीकरण समेत 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। बैठक में यूपी की नई गेहूं खरीद नीति को मंजूरी देते हुए ज्यादा से ज्यादा खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। साथ ही यह भी तय किया गया है कि 72 घंटे में किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने आगामी रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1735 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसपर 10 रुपये प्रति क्विंटल उतराई दी जाएगी।

कैबिनेट की बैठक में यह भी तय किया गया कि बीमा योजना को संस्थागत वित्त विभाग से लेकर राजस्व विभाग को सौंपा जाएगा। वहीं पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना को भी मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट ने उद्योग विभाग से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश सीमेंट कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को राज्य सरकार के दूसरे विभाग में समायोजित करने का निर्णय लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही इस बावत आदेश दिया था।

सरकार ने कहा कि अब राज्य स्तर पर गन्ना किसानों का होगा सम्मान। राज्य स्तर के तीन बेहतर किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

कैबिनेट ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के मानक में बदलाव को हरी झंडी दी है। यहां पर अब 10 मंजिल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज बनेगा। इससे पहले 16 मंजिल के निर्माण को मंजूरी मिली थी।

इसके साथ ही सरकार गंगा नदी के किनारे बिजनौर से बलिया तक 27 जिलों में नदी की दोनों तरफ हरित पट्टी बनाएगी। यह हरित पट्टी एक-एक किलोमीटर की होगी। इसके बाद दूसरे चरण में सहायक नदियों को शामिल किया जाएगा। सरकार इस योजना को स्वयंसेवी संगठनों की मदद से आगे विस्तार देगी। इसमें एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना भी शामिल होगी।

कैबिनेट ने प्रदेश में आठ रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को भी मंजूरी दी। कुंभ मेले के लिए स्थाई निर्माण के भी निर्देश दिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत