न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरे करने के लिए शख्स ने चुराई BMW और मर्सिडीज जैसी 50 लग्जरी कारें, हुआ गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुलिस द्वारा लग्जरी कारें चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की 16 गर्लफ्रेंड्स हैं और उन्हीं के शौक पूरे करने के लिए ही वह ऐसी चोरियां करता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 4:41:24

गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरे करने के लिए शख्स ने चुराई BMW और मर्सिडीज जैसी 50 लग्जरी कारें, हुआ गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुलिस द्वारा लग्जरी कारें चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की 16 गर्लफ्रेंड्स हैं और उन्हीं के शौक पूरे करने के लिए ही वह ऐसी चोरियां करता था। आरोपी की पहचान हिसार के जवाहर नगर निवासी रॉबिन उर्फ राहुल उर्फ हेमंत उर्फ जॉनी के रूप में हुई है। यह शातिर चोर अब तक बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी 50 लग्जरी कारें चुरा चुका है। वह थोड़े ही दिन पहले जेल से छूटा और फिर से कारें चुरानी शुरू कर दी। बीते दिन पुलिस ने फिर से पकड़ लिया। आरोपी ने न सिर्फ गाजियाबाद, जोधपुर से फॉर्च्‍यूनर और गुड़गांव से जीप चोरी करना भी कबूल किया है, बल्कि पुलिस का दावा है कि आरोपी की 16 गर्लफ्रेंड हैं। उनके और अपने शौक पूरे करने के लिए ही वह कारों की चोरी करता है। आरोपी रॉबिन ने हुलिया बदलकर पुलिस को भी कई बार गुमराह किया है। यहां तक कि हिसार में भी उसने पुलिस को अपने 15 से 20 अलग-अलग पते लिखवा रखे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वह अब हिसार में न रहकर दिल्ली एनसीआर में एक्टिव है, लेकिन इससे पहले हिसार में उसने कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। इन सबका खुलासा तब हुआ, जब फरीदाबाद पुलिस की सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने 31 अगस्त को सेक्टर-28 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्‍यूनर कार चोरी हो जाने की जांच की और कड़ी जोड़ते हुए गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बाहरी राज्यों में रहकर रॉबिन सिर्फ लग्जरी कारों पर ही हाथ साफ करता था। पूछताछ में पता चला कि उसने हिसार को छोड़कर एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चुराई हैं। करीब एक साल पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके बाद थोड़े दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। इसके बाद उसने फिर से कारें चोरी करना शुरू कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?