न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के छह परिजनों का किया अपहरण

गुरुवार शाम आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से छह लोगों का अपहरण कर लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 8:45:07

कश्मीर : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के छह परिजनों का किया अपहरण

गुरुवार शाम आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से छह लोगों का अपहरण कर लिया। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों का अपहरण किया गया है वे सभी पुलिसकर्मियों के परिजन हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकी इन लोगों को उनके घर से उठाकर ले गए। सुरक्षा एजेंसी इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही है। आतंकी अभी तक घाटी में पुलिसवालों पर हमला कर रहे थे। एकसाथ एक दिन में उनके छह परिजन को अगवा करने का संभवत: यह पहला मामला है। गौरतलब है कि बुधवार को त्राल इलाके से आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के बेटे का अपहरण किया था। बच्चे के अपहरण की खबर मिलने के बाद से पीड़ित परिवार की हालत काफी खराब है। पीड़ित परिवार ने आतंकियों से बच्चे को छोड़ने का अनुरोध किया है। बच्चे की मां ने आंतकियों से उसके बच्चे पर रहम दिखाने की विनती की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में गुरुवार को सैयद शकील अहमद को श्रीनगर के रामबाग स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यहां से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए। एनआईए ने सलाउद्दीन के बड़े बेटे सैयद शाहिद को टेरर फंडिंग केस में ही पिछले साल 18 जून को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। शकील यूसुफ श्रीनगर के एसके इंस्टीट्यूट अॉफ मेडिकल साइंसेस में लेबोरेटरी टेक्नीशियन है। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए अब तक छह लोगों के खिलाफ दो आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है। इनमें हुर्रियत कॉन्फ्रेंस प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी का करीबी जीएम भट, मोहम्मद सिद्दीक गनी, गुलाम जिलानी आैर फारूक अहमद शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में सुरक्षा बलों की गुरुवार को आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शन और पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

इन सब के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस अपहरण किए गए सभी लोगों को कुशल पूर्वक वापस लाने की कोशिश में जुटी है। गौरतलब है कि इस घटना से पहले गुरुवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के परिजनों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किए गए। गांव वालों का आरोप है कि बुधवार को आतंकियों द्वारा चार पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस ने इलाके के कई घरों में आग लगा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत