न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिसकर्मी बन चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात कर रहे बदमाश

कोटा में इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं जहां पुलिसकर्मी बन चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 1:04:25

कोटा : पुलिसकर्मी बन चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात कर रहे बदमाश

बदमाश लूट के मंसूबो को कामयाब बनाने के लिए आए दिन नए तरीके आजमाने लगे है। कोटा में इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं जहां पुलिसकर्मी बन चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा हैं। गुमानपुरा व उद्योग नगर इलाके में गुरुवार रात 11 से 12 बजे के बीच ऐसी दो अलग-अलग जगह पर दो वारदातें हुई। यह संयोग है या साजिश कि पहले बदमाशों ने व्यापारी के कर्मचारी को लूटा और कुछ देर बाद ही व्यापारी को टारगेट किया। दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रामपुरा में संभव ग्राफिक्स नाम से पुराने कटले में प्रवीण सोनी की शॉप है। इसी दुकान पर धाकड़खेड़ी निवासी ललित कुमार काम करता है। ललित कुमार रात को करीब 10.30 बजे बाद दुकान बंदकर धाकड़खेड़ी जाने के लिए रवाना हुआ। उसने छावनी रामचन्द्र पुलिया के पास चंबल औद्योगिक क्षेत्र की तरफ पहुंचकर टॉयलेट करने के लिए बाइक रोकी। इसी दौरान वहां पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए और ललित को पुलिसकर्मी बनकर धमकाया। बोला- तुमने हेलमेट क्यों नहीं लगा रखा है, तुत्हारा मास्क कहां है...? पुलिसिया अंदाज में सवाल पूछने पर ललित घबरा गया और बोला कि हेलमेट बाइक पर टंगा है और मास्क लगा लेता हूं। वो कुछ समझ पाता उसके पहले बदमाशों ने चाकू निकालकर अड़ा दिया और बदमाश उसका मोबाइल और पर्स लूटकर ले गए। पर्स में करीब 500 रुपए बताए जा रहे हैं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बाइक की चाबी नाले में फेंक गए। ललित चाबी ढूंढकर बाइक से उद्योग नगर थाने गया और मामले की शिकायत दी।

ललित ने घटना के बारे में जब दुकान मालिक प्रवीण को बताया तो उसके होश उड़ गए। प्रवीण के साथ भी ऐसा ही वाक्या हुआ था। प्रवीण सोनी ने बताया कि वो रात करीब 11.15 बजे ब्राह्मणी माता मंदिर के पास से सेवन वंडर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और चेकिंग के नाम पर बाइक रुकवाई। बाइक रोकते ही एक युवक ने चाकू दिखाया और धमकाने लगा कि रुपए निकालकर दे, वरना जान से मार देंगे। लेकिन सोनी बदमाशों पर अपनी बाइक को गिराकर मौके से पैदल ही सेवन वंडर की तरफ भाग गया। जहां लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए। सोनी ने गुमानपुरा थाने में रिपोर्ट दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती