न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : मौसी ने ही रची बाल विवाह कराने की साजिश, फर्जी आधार कार्ड बना की चालबाजी

मामले में बच्ची की मौसी और नानी ने बच्ची की शादी करने की बात कही है, लेकिन उसके बालिग होने का आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 8:29:46

सीकर : मौसी ने ही रची बाल विवाह कराने की साजिश, फर्जी आधार कार्ड बना की चालबाजी

अजीतगढ़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत उसकी जयपुर में रहने वाली मां ने ही चाइल्डलाइन को की है। मामले में बच्ची की मौसी और नानी ने बच्ची की शादी करने की बात कही है, लेकिन उसके बालिग होने का आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपा है। जबकि जब उसके असल जन्म के दस्तावेज मिले तो सभी ने सुर बदल लिया और सगाई होने की कहकर बचने लगे। दरअसल शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि उसके पहले पति से हुई बेटी का उसकी मौसी ने अजीतगढ़ के किसी उम्रदराज व्यक्ति से बाल विवाह कर दिया है। शिकायत के बाद बताए गए पते पर पहुंची पुलिस ने अजीतगढ़ में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि जिस बालिका की तलाश हो रही है वह तो जयपुर में ही उसकी मौसी के घर पर है।

इसके बाद जब एनजीओ की टीम जयपुर में बालिका की मौसी के पास पहुंची तो उसने पहले तो बालिका को बालिग बताया, इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए 2002 के जन्म ति​थि वाला आधार कार्ड भी दिखाया। जब बालिका की मां ने एनजीओ को उनकी शादी ही 2004 में और बेटी को 12 मई 2005 में होना बताया तो मौसी और बालिका के सुर बदल गए। उनका कहना था कि अभी शादी नहीं हुई है केवल सगाई की है।

एनजीओ की जानकारी में कुछ तथ्य और निकलकर आए है। जिसके आधार पर एनजीओ के प्रतिनिधि ने उनको चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश कर बालिका गृह में रखा गया है। अब एनजीओ फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में मामला दर्ज करवाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती