न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत छोड़ो आन्दोलन से मिला था 'करो या मरो' का नारा, जाने इससे जुड़ीं कुछ और बातें

इस गर्व को महसूस करते हुए आज हम आपको भारत छोड़ो आन्दोलन से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रह हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 1:15:26

भारत छोड़ो आन्दोलन से मिला था 'करो या मरो' का नारा, जाने इससे जुड़ीं कुछ और बातें

ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला देने वाले "अंग्रेजों भारत छोड़ो" आन्दोलन को 8 अगस्त को 76 साल पूरे होने वाले हैं। इस आन्दोलन का हमारे देश की आजादी म बड़ा योगदान रहा हैं क्योंकि इस आन्दोलन की वजह से देश की जनता ने खुद मोर्चा सँभालते हुए अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा डाली थी। आज भी जब इन आन्दोलन के बारे में पढ़ते हैं तो खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम एक ऐसे देश के वासी हैं जिनके पूर्वजों ने अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए खुद की जान की फिक्र किये बिना अंग्रजों को धुल चटाई। इस गर्व को महसूस करते हुए आज हम आपको भारत छोड़ो आन्दोलन से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रह हैं।

* 8 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासमिति ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसे 'भारत छोड़ो' के नाम से जाता है। इससे पहले भी आजादी के संघर्ष के लिए कांग्रेस ने कई प्रस्ताव पारित किए थे लेकिन इस प्रस्ताव ने पूरी लड़ाई का नया मोड़ दे दिया था। उसी रात देश के कई नेताओं को ब्रिटिश हुकूमत ने जेल में डाल दिया था।

* कांग्रेस के इस सम्मेलन में महात्मा गांधी ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था। इसी भाषण में उन्होंने नारा दिया था 'करो या मरो'। जिसका सीधा अर्थ निकाला गया कि भारत की जनता देश की आजादी के लिए हर कोशिश करे।

* 9 अगस्त की सुबह अंग्रेज सरकार के 'ऑपरेशन ज़ीरो ऑवर' के तहत कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और गांधी जी को पूना के 'आगा ख़ाँ महल' में तथा कांग्रेस कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को अहमदनगर के दुर्ग में रखा गया।

quit india movement,facts,news

* कांग्रेस को अवैध संस्था घोषित कर और इसकी सम्पत्ति को जब्त कर ली गई। जुलूसों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।

* गांधी जी सहित सभी बड़े नेता जेल में थे। आंदोलन की अगुवाई के लिए कोई जनता ने खद ही मोर्चा संभाल लिया। आंदोलन की तीव्रता बढ़ती जा रही थी और अंग्रेज सरकार हैरान थी कि बिना किसी नेता के आंदोलन चरम पर कैसे पहुंच रहा है।

* सरकार ने जब आन्दोलन को दबाने के लिए लाठी और बंन्दूक का सहारा लिया तो जनता भी हिंसक हो गई। रेल की पटरियाँ उखाड़ी गईं और स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया। मुंबई, अहमदाबाद जमशेदपुर में मज़दूरों ने हड़ताल कर दी। संयुक्त प्रांत में बलिया एवं बस्ती, बम्बई में सतारा, बंगाल में मिदनापुर एवं बिहार के कुछ भागों में 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के समय अस्थायी सरकारों का ऐलान कर दिया गया।

* सरकार ने 13 फ़रवरी, 1943 ई। को 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के समय हुए विद्रोहों का पूरा दोष महात्मा गाँधी एवं कांग्रेस पर लगा दिया। भारत में इसे आंदोलन का नाम अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

* लॉर्ड वावेल की जगह लॉर्ड माउंटबेटन को फ़रवरी 1947 ई। में भारत का वायसराय नियुक्त किया गया। इसके बाद कई तरह के संघर्षों के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल