न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पक्षपात के आरोपों पर फेसबुक बोली - राजनीतिक पार्टी की हैसियत नहीं देखते हम, कांग्रेस ने उठाई जेपीसी से जांच की मांग

देश में फेसबुक और वॉट्सऐप के 'कंट्रोल' मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने भारत में सत्ताधारी दल के नेताओं पर नरमी दिखाने के आरोपों के बीच सोमवार को सफाई दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 12:23:50

पक्षपात के आरोपों पर फेसबुक बोली - राजनीतिक पार्टी की हैसियत नहीं देखते हम, कांग्रेस ने उठाई जेपीसी से जांच की मांग

देश में फेसबुक और वॉट्सऐप के 'कंट्रोल' मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने भारत में सत्ताधारी दल के नेताओं पर नरमी दिखाने के आरोपों के बीच सोमवार को सफाई दी है। फेसबुक (Facebook) के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि पूरे विश्व में हमारी नीतियां एक जैसी हैं। बता दे, कांग्रेस ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) कराने की मांग की है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने सोमवार कहा कि पूरे विश्व में हमारी नीतियां एक जैसी हैं। हम किसी की भी राजनीतिक हैसियत/पार्टी की संबद्धता के बिना हम घृणा फैलाने वाले भाषण और कंटेंट को बैन करते हैं। हम निष्पक्षता और सटीकता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए नियमित ऑडिट करते हैं। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा, 'हम हिंसा को उकसाने वाली हेट स्पीच और कंटेंट को प्रतिबंधित करते हैं। हम यह देखे बिना इन नीतियों को दुनियाभर में लागू करते हैं कि किसी की क्या राजनीतिक हैसियत है या वो किस दल से जुड़ा है। हम निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नियमों को और धारदार बना रहे हैं।'

अमेरिका के अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) ने फेसबुक की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। WSJ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि फेसबुक ने बीजेपी नेताओं और कुछ समूहों के ‘हेट स्पीच’वाली पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने में जान-बूझकर कोताही बरती। एक रणनीति के तहत इन पोस्ट को जल्द नहीं हटाया गया।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में फेसबुक की पॉलिसी डायरेक्टर आंखी दास ने भाजपा नेता टी राजा सिंह के खिलाफ फेसबुक के हेट स्पीच नियमों को लागू करने का विरोध किया था। उन्हें डर था कि इससे कंपनी के संबंध भाजपा से बिगड़ सकते हैं। फेसबुक को भारत में कारोबार में नुकसान हो सकता है। टी राजा तेलंगाना से भाजपा विधायक हैं। उन पर भड़काऊ बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आंखी दास ने चुनाव प्रचार में भाजपा की मदद भी की। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान फेसबुक ने कहा था कि उसने पाकिस्तानी सेना, भारत के राजनीतिक दल कांग्रेस के अप्रमाणिक फेसबुक पेज और भाजपा से जुड़ी झूठी खबरों वाले पेज हटा दिए हैं।

विपक्ष बोला- भाजपा के वश में फेसबुक, वॉट्सऐप, भाजपा ने विरोध किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- 'भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में फेसबुक और वॉट्सऐप को नियंत्रित करते हैं। वे इनके जरिए फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं और इनका इस्तेमाल वोटरों को प्रभावित करने के लिए करते हैं। आखिरकार, अमेरिकी मीडिया फेसबुक को लेकर सच्चाई के साथ सामने आया।'

रविशंकर प्रसाद ने किया था पलटवार

केंद्रीय मंत्री, रविशंकर प्रसाद ने कहा- अपनी ही पार्टी में लोगों को प्रभावित नहीं कर सकने वाले हारे हुए लोग कहते हैं कि भाजपा, संघ दुनिया को नियंत्रित करते हैं। चुनाव से पहले डेटा को हथियार बनाने के लिए आपको कैंब्रिज एनालिटिका, फेसबुक के साथ गठजोड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। अब हमसे पूछताछ की गुस्ताखी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका