न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी चूक, फेसबुक का खुलासा, कहा- 2.90 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ चोरी

सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने उपभोक्ताओं के डाटा को लेकर शुक्रवार देर रात एक बड़ा चौकाने वाला खुलासा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 8:18:18

बड़ी चूक, फेसबुक का खुलासा, कहा- 2.90 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ चोरी

सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने उपभोक्ताओं के डाटा को लेकर शुक्रवार देर रात एक बड़ा चौकाने वाला खुलासा किया। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने के अंत में हैकर्स ने साइबर अटैक के जरिए करीब 2.90 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियों को चुरा लिया है। विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट्स में एक फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा कि साइबर हमले की वजह से बीते कुछ समय में विश्वभर के 50 मिनियन एकाउंट प्रभावित हुए हैं। फेसबुक के अनुसार हैकर्स ने इतनी बड़ी संख्या में डाटा एक्सेस के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से वह खुद ब खुद किसी भी एकाउंट में लॉग इन कर सकता है। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट गाय रोसेन ने कहा कि अब हम इस बात की भली-भांति जानकारी है कि कुछ लोग भी आपस में मिलकर इस तरह का बड़ा नुकसान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हैकर्स ने तीन सॉफ्टवेयर में अपनी घुसपैठ बनाकर ‘एक्सेस टोकन’ चोरी कर लिया, जो किसी भी फेसबुक यूजर को वेबसाइट पर अपने खाते में ऑटोमेटिक लॉग-इन करने की सुविधा देता है।

नेटवर्क में यह घुसपैठ फेसबुक के इंजीनियरों की पकड़ में 25 सितंबर को आई थी और दो दिन बाद इसे ठीक कर लिया गया था। रोसेन ने बताया कि इन हैकर्स की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन इन्होंने करीब 1.5 करोड़ लोगों के नाम, मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल पते चोरी कर लिए। रोसेन ने अपनी पोस्ट में कहा कि अन्य 1.4 करोड़ लोगों को इससे भी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हैकर्स ने इनके नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल के अलावा लिंग, धर्म, घरेलू शहर, जन्म तिथि और इन लोगों की तरफ से हाल ही में ‘चेक-इन’ विकल्प का उपयोग करने वाले स्थानों की जानकारी भी चोरी कर ली।

रोसेन ने बताया कि करीब 1 करोड़ यूजर्स के खाते से अभी कोई डाटा नहीं लिया गया है, लेकिन इनका ‘एक्सेस टोकन’ अब भी हैकर्स के पास है और इस कारण इनकी गोपनीयता भी खतरे में है। रोसेन ने बताया कि इस अटैक को झेलने वाले 5 करोड़ यूजर्स का एक्सेस टोकन को रिसेट किया गया है। इसके चलते इन सभी को दोबारा से अपने खाते में लॉग-इन करना होगा।

‘व्यू एज’ टूल से हुई चोरी

फेसबुक के अनुसार, डाटा की यह चोरी ‘व्यू एज’ टूल के जरिए की गई थी। यह निजी टूल किसी भी यूजर को ये देखने में मदद करता है कि अन्य लोगों को उसके खाते का मुख्य पेज किस तरह दिखाई देता है।

फेसबुक ने फिलहाल इस टूल को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अटैक किए गए 5 करोड़ यूजर्स के अलावा ‘व्यू एज’ टूल का उपयोग करने वाले 4 करोड़ अन्य यूजर्स के भी खातों के भी एक्सेस टोकन को रिसेट किया जा रहा है।

फेसबुक को जब से रूसी एजेंटों के 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उसकी सेवा का दुरुपयोग की जानकारी मिली है तभी से वह गलत सूचना और चुनाव में हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए काम कर रहा है।

फेसबुक ने कहा कि वह उन पोस्टों और तस्वीरों से संबंधित सामग्री को नहीं देखता है जो इन खातों से फैलाई जा रही थी। बल्कि, वह पेज को हटाने के दौरान उनके व्यवहार को देखता है कि क्या वे फर्जी खाते का उपयोग कर रहे हैं या स्पैम भेज रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल