न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेंगल: तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी, इन स्थानों पर तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक और बड़ा चक्रवात तैयार हो रहा है, जिसका नाम फेंगल रखा गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवात का रूप ले सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 8:36:27

फेंगल: तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी, इन स्थानों पर तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक और बड़ा चक्रवात तैयार हो रहा है, जिसका नाम फेंगल रखा गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवात का रूप ले सकता है। इस वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को यह चक्रवात त्रिंकोमाली से लगभग 120 किमी दक्षिण-पूर्व, नागपट्टिनम से 370 किमी दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 470 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था। चक्रवात के चलते तमिलनाडु के समुद्र तटों पर उथल-पुथल बढ़ गई है, और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

बारिश का असर

बंगाल की खाड़ी में बने इस लो प्रेशर जोन के कारण श्रीलंका के कई हिस्सों, जैसे जाफना और मुल्लैतिवु, में भारी बारिश हो रही है। वहीं, तमिलनाडु के कई इलाकों में भी बारिश तेज हो गई है। कुड्डालोर, कराईकल, अतिरामपट्टिनम, परंगिपेट्टई और मीनाम्बक्कम जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।

तमिलनाडु में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने इस चक्रवात को लेकर तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि यदि चक्रवात तमिलनाडु के तट से टकराता है, तो राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी इसका असर देखने को मिलेगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार, चक्रवात या तो आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों से टकरा सकता है या फिर तट के करीब से गुजरते हुए आगे बढ़ेगा।

एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

इस चक्रवात के कारण हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है। इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, तिरुचिरापल्ली और सलेम की उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपडेट जरूर चेक करें।

मौसम विभाग और अन्य एजेंसियां लगातार इस चक्रवात पर नजर बनाए हुए हैं। सभी संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज