न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पासपोर्ट नवीनीकरण में देरी से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी आत्महत्या करने की धमकी, सुषमा स्वराज ने तुरंत दिए ये निर्देश

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्वीटर के जरिये आने वाली शिकायत-समस्याओं पर फौरन कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं। ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं जब लोगों ने ट्वीट कर उनसे मदद मांगी है और सुषमा स्वराज ने उनकी मदद की है।

| Updated on: Tue, 29 May 2018 1:31:34

पासपोर्ट नवीनीकरण में देरी से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी आत्महत्या करने की धमकी, सुषमा स्वराज ने तुरंत दिए ये निर्देश

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्वीटर के जरिये आने वाली शिकायत-समस्याओं पर फौरन कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं। ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं जब लोगों ने ट्वीट कर उनसे मदद मांगी है और सुषमा स्वराज ने उनकी मदद की है। ऐसा एक मामला फिर सामने आया है। इस बार उन्होंने एक बुजुर्ग दंपति की मदद की है। दरअसल, 27 मई को रात 9.24 बजे गुजरात के रहने वाले 72 वर्षीय हरिप्रसाद पंडित ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट नवीनीकरण में देरी से आहत होकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में सुषमा स्वराज को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि यदि अधिकारी 10 जून तक उनकी पत्नी संतोष बेन का पासपोर्ट जारी नहीं करते तो वह पत्नी समेत 15 जून को अहमदाबाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने ट्वीट में अपना फाइल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर समेत अन्य ब्योरा भी दिया।

हरिप्रसाद पंडित के इस ट्वीट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तुरंत दंपति की मदद के लिए आगे आईं और उन्होंने अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया और मामले की रिपोर्ट तलब की। सुषमा स्वराज ने हरिप्रसाद पंडित के ट्वीट पर ही गुजरात के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी नीलम रानी को तत्काल मामले को देखने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

उन्होंने ट्वीट में कहा , ‘संतोष बहन को आज ही बुलाइये और उनकी शिकायत समझिए। यह मामला क्या है, मुझे इसके बारे में रिपोर्ट भी भेजिये ’। सुषमा स्वराज के निर्देश के बाद नीलम रानी ने संतोष बेन को फोन किया और उनसे अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने को कहा।

हरिप्रसाद ने पीटीआई को बताया कि वह पत्नी संतोष बेन को गुर्दे के इलाज के लिए स्पेन ले जाना चाहते थे, क्योंकि उनका बेटा और परिवार वहीं रहता है। ट्वीट करने के बाद एक अधिकारी ने मुझे और मेरी पत्नी को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने को कहा।क्योंकि मैं स्वस्थ नहीं हूं, इसलिए मैंने अधिकारी से कहा कि हम कल आ सकते हैं।

मेरे पासपोर्ट का मुद्दा पिछले आठ महीने से लटका है। हालांकि पासपोर्ट अधिकारी रानी ने कहा कि 2007 में जारी पुराने पासपोर्ट में संतोष बेन का जन्मस्थान राजस्थान लिखा है। अब नवीनीकरण आवेदन में वह इसे उत्तर प्रदेश दर्ज कराना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के निर्देश के अनुसार उन्होंने सूचना विदेश मंत्रालय को भेज दी है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत