न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एचडी कुमारस्वामी के बेटे की बेंगलुरु में शादी, करीबी रिश्तेदार ही हुए शामिल

शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 2:09:44

एचडी कुमारस्वामी के बेटे की बेंगलुरु में शादी, करीबी रिश्तेदार ही हुए शामिल

कोरोना संकट की वजह से देश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है। इस लॉकडाउन में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हो रहा है। लेकिन इस सबके बावजूद शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी हुई। बेंगलुरु के रामनगर में बड़े शाही तरीके से निखिल की शादी हुई, जहां पर मीडिया के जाने की भी पाबंदी की गई थी। शादी को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि एक तरफ जहां पर देशभर में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहां पर दूसरी ओर इस तरह का वीवीआईपी ट्रीटमेंट देखने को मिल रहा है।

हालाकि, इससे पहले कुमारस्वामी ने अपने करीबियों और समर्थकों के लिए एक संदेश जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि निखिल और रेवती की शादी 17 अप्रैल को फिक्स थी। आप सभी को इसमें बुलाना चाहता था, लेकिन महामारी के दौर में यह संभव नहीं। ऐसे में आप लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घर से ही बेटे-बहू को आशीर्वाद प्रदान करें।

coronavirus,lockdown,hd kumaraswamy,son,marriage,bengaluru,karnataka,social distancing,coronavirus,news,news in hindi

कुमारस्वामी ने कहा, 'लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु के फार्महाउस में शादी करना मुमकिन नहीं और घर पर मेहमानों की संख्या को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना भी कठिन है। मैंने बेटे की शादी धूमधाम से करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसमें मेरे भाई-बहन और परिवार के चंद लोग ही मौजूद रहेंगे। एक बार फिर आप लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।'

कुमारस्वामी ने कहा, 'जब संकट दूर हो जाएगा तो आगे किसी तारीख पर बड़े रिसेप्शन में सबको बुलाएंगे। अभी हमें लॉकडाउन की गाइडलाइन और संक्रमण से बचाव के उपायों को ध्यान में रखते हुए दूसरों के लिए नजीर पेश करनी है। यह मेरा सौभाग्य है कि शादी की नई जगह रामनगर का फार्महाउस ग्रीन जोन में है और यहां संक्रमण का खतरा कम है।'

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एम. कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से शादी की है। रामनगर के एक फार्म हाउस में शाही शादी का आयोजन किया गया, भले ही मीडिया को जाने की इजाजत ना दी गई हो। लेकिन वेन्यू पर करीब 30-40 गाड़ियों का जमावड़ा जरूर देखा गया।

स्थानीय पुलिस का कहना था कि परिवार की ओर से कुछ गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए थे, सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को कार्यक्रम में जाने की इजाजत दी जा रही है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन्स जारी की थीं, उसके अनुसार इस दौरान किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जानी है। हालांकि, जब एचडी कुमारस्वामी से इस बारे में सवाल हुआ था तो उन्होंने कहा था कि शादी को लेकर उनके पास सभी तरह की परमिशन हैं। इसके अलावा डॉक्टरों से भी कई तरह की सलाह ली गई हैं। राज्य सरकार की ओर से इस शादी में सिर्फ 70 से 100 लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से शादी की वीडियोग्राफी भी की गई है, जिसके द्वारा इस बात पर नज़र रखी गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर