न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पाबंदियों के साथ लगेगा खाटू मेला, जरूरी 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट

हर साल सीकर में फाल्गुन के महीने में खाटू मेला आयोजित किया जाता हैं। जो इस बार 17 से 26 मार्च तक भरेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 11:47:47

सीकर : पाबंदियों के साथ लगेगा खाटू मेला, जरूरी 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट

हर साल सीकर में फाल्गुन के महीने में खाटू मेला आयोजित किया जाता हैं। जो इस बार 17 से 26 मार्च तक भरेगा। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह मेला कई पाबंदियों के साथ मनाया जाएगा। 10 दिन के मेले में इस साल 3.5 लाख श्रद्धालुओं को ही दर्शन मिलेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीएम दारासिंह मीणा की अध्यक्षता में मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक हुई।

रींगस से इस बार निशान बंद रहेंगे। श्याम भक्त सिर्फ पदयात्री के रूप में ही खाटूश्यामजी आ सकेंगे। मेले में कोविड टेस्ट अनिवार्य रखा गया है। इसके चलते 72 घंटे तक की जांच करवाकर निगेटिव रिपोर्ट से ही दर्शनार्थ पहुंच सकेंगे। मेले में कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट की जांच करने के लिए 100 से 125 काउंटर लगाए जाएंगे। मेले में आने वाली झांकी, भंडारे बंद रहेंगे तथा धर्मशाला में एक व्यक्ति सिर्फ तीन दिन ही रुक सकेंगे। इसके अलावा एकादशी को निकलने वाली बाबा श्याम की रथयात्रा सिर्फ मंदिर परिसर में ही भ्रमण करेगी।

मेले के दौरान तीन सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बार मेले में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन होंगे। मेले में प्रतिदिन की दर्शन संख्या 35 हजार रखी जा रही है तथा व्यवस्था को देखते हुए इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। मेले में पार्किंग व्यवस्था निशुल्क रहेगी तथा धर्मशाला से सफाई शुल्क नगरपालिका द्वारा लिया जाएगा। मेले में झूले, अस्थाई दुकानें भी नहीं लगेगी। बैठक के दौरान बताया गया कि लोग आधारकार्ड में एड्रेस बदलकर खाटूश्यामजी का करवा रहे हैं। इसके चलते एक यूनिक आईडी प्रोग्रामर टीम लगाई जाएगी। मेले में स्थानीय ग्रामीण आधार कार्ड से दर्शन कर सकेंगे, लेकिन उनके साथ रिश्तेदार, परिचितों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही दर्शन होंगे। मेले के दौरान दिशा निर्देश की बुकलेट बनाई जाएगी। मेले में धर्मशाला में 10 प्रतिशत कमरे प्रशासन के लिए आरक्षित रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती